ICC Rankings: कुलदीप और जडेजा को हुआ चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन का फायदा, रैंकिंग में लगाई जबरदस्त छलांग

ICC Rankings: टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में शानदार गेंदबाजी के दम पर आईसीसी की ताजा वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है।

BeFunky-collage - 2025-03-12T145507.459

ICC Rankings: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के समापन के बाद आईसीसी ने वनडे की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारतीय स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन की बदौलत बड़ी छलांग लगाई है। फाइनल मुकाबले में कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए महत्वपूर्ण विकेट लिए, जिससे उनकी रैंकिंग में सुधार हुआ और उन्होंने तीन स्थानों की छलांग लगाई। इससे पहले, पिछली रैंकिंग में वह तीन पायदान नीचे खिसक गए थे। वहीं, पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले रवींद्र जडेजा ने भी लंबे समय बाद टॉप-10 में अपनी जगह बना ली है।

विज्ञापन

कुलदीप यादव-रवींद्र जडेजा को हुआ फायदा

कुलदीप यादव ने इस टूर्नामेंट में कुल 5 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 31.86 के औसत से 7 विकेट अपने नाम किए। खासतौर पर फाइनल मुकाबले में उन्होंने दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसी दमदार प्रदर्शन के चलते कुलदीप यादव तीन स्थानों की छलांग लगाकर 650 रेटिंग पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

वहीं, रवींद्र जडेजा ने भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 5 मैचों में 36.60 के औसत से 5 विकेट चटकाए। उनके इस प्रदर्शन के चलते वह भी रैंकिंग में तीन स्थानों की छलांग लगाकर 616 रेटिंग पॉइंट्स के साथ सीधे 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

सैंटनर की बड़ी छलांग

आईसीसी की ओर से जारी वनडे गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में श्रीलंका के स्पिनर महेश तीक्ष्णा 680 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पर कायम हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के कप्तान और ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर ने शानदार प्रदर्शन के दम पर 6 स्थानों की छलांग लगाई है और अब 657 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को ताजा रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा है। उन्हें 2 स्थानों का नुकसान हुआ है, जिससे वह 596 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ 13वें स्थान पर खिसक गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ