IND vs SL Live Streaming: जियोहॉटस्टार नहीं, यहां देख पाएंगे भारत-श्रीलंका टेस्ट का लाइव एक्शन, जानिए TV और मोबाइल पर कैसे देखें

IND vs SL Live Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. आईसीस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से यह सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है. यहां जानिए आप भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के मुकाबले कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

India vs Sri Lanka Test (PIC Credit -AI)
1 / 9
India vs Sri Lanka Test (PIC Credit -AI)

India vs Sri Lanka Test Live Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने वाला है. सीरीज का पहला मुकाबला गॉले में खेला जाएगा. टीम इंडिया श्रीलंका पहुंच चुकी है और अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है. वहीं, फैंस यह जानना चाहते हैं कि वे भारत-श्रीलंका के बीच होने वाले टेस्ट मैच को टीवी और मोबाइल पर कहां और कैसे लाइव देखे जा सकते हैं. तो आइए जानते हैं लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी डिटेल्स. (PIC Credit -AI)  

विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए बेहद अहम सीरीज

टीम इंडिया के लिए बेहद अहम सीरीज2 / 9

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली यह दो मैचों की टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा है. यह सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है. अगर भारत दोनों टेस्ट मैच जीतने में सफल रहता है तो उसके पॉइंट्स और PCT में सुधार होगा और फाइनल की रेस में उसकी उम्मीदें मजबूत हो सकती हैं. वहीं, सीरीज में हार का असर भारतीय टीम के लिए की आगे की राह मुश्किल में डाल सकती है. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट खेलेगी भारतीय

9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट खेलेगी भारतीय3 / 9

श्रीलंकाई धरती पर भारत और श्रीलंका के बीच आखिरी टेस्ट सीरीज 2017 में खेली गई थी, जिसमें टीम इंडिया ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. अब शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया करीब 9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट क्रिकेट खेलने जा रही है. ऐसे में इस सीरीज को लेकर फैंस में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. (PIC Credit -AI)

कितने बजे शुरू होगा मैच?

कितने बजे शुरू होगा मैच?4 / 9

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 से 19 अगस्त तक गॉले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो में होगा. दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होंगे और मौसम अनुकूल रहने पर शाम 6 बजे तक खेला जाएगा. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

स्टार स्पोर्ट्स और JioHotstar पर नहीं आएगा मैच

स्टार स्पोर्ट्स और JioHotstar पर नहीं आएगा मैच5 / 9

सबसे पहले तो आप यह जान लीजिए कि भारत और श्रीलंका टेस्ट सीरीज का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के टीवी चैनलों पर नहीं होगा. इसके अलावा, मोबाइल पर भी इस सीरीज के मुकाबले JioHotstar ऐप पर लाइव स्ट्रीम नहीं किए जाएंगे. (PIC Credit -AI)

टीवी पर कहां देख सकते हैं भारत-श्रीलंका टेस्ट?

टीवी पर कहां देख सकते हैं भारत-श्रीलंका टेस्ट?6 / 9

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के मीडिया राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. यानी आप टीवी पर भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों देख सकते हैं. यहां आप विभिन्न भाषाओं में कमेंट्री के साथ लाइव मुकाबले का आनंद ले सकेंगे. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

मोबाइल पर कैसे देखें लाइव मैच?

मोबाइल पर कैसे देखें लाइव मैच?7 / 9

अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज देखना चाहते हैं तो आपको SonyLIV के ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. हालांकि, मोबाइल पर लाइव मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत पड़ेगी. (PIC Credit -AI)

फ्री में कैसे देखें लाइव मैच?

फ्री में कैसे देखें लाइव मैच?8 / 9

अगर आप बिना कोई सब्सक्रिप्शन और एक पैसा खर्च किए टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल फ्री में DD Sports पर भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपके पास DD Free Dish कनेक्शन होना जरूरी है. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड9 / 9

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी और सरफराज खान. (PIC Credit -AI)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन