---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

वैभव सूर्यवंशी की वापसी का काउंटडाउन शुरू, दो शब्दों में दिया दमदार मैसेज, जानिए कब खेलेंगे अगला मैच

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की क्रिकेट के मैदान पर सिर्फ 12 दिनों बाद वापसी होने जा रही है. वह दलीप ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे. वैभव सूर्यवंशी ने वापसी के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं और पोस्ट डालकर फैंस को जानकारी दी.

---विज्ञापन---

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज के बाद से क्रिकेट से दूर हैं. दलीप ट्रॉफी 2026-27 की शुरुआत 23 अगस्त से होने जा रही है. वैभव सूर्यवंशी इस बड़े टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे और उन्होंने अब अपने कमबैक के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. सूर्यवंशी इस समय राजस्थान रॉयल्स के कैंप में हैं और नेट्स में लगातार पसीना बहा रहे हैं. अब सूर्यवंशी ने अपनी तैयारियों से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया और दो शब्द का मैसेज देकर हुंकार भरी.

वैभव सूर्यवंशी ने वापसी को लेकर भरी हुंकार

वैभव सूर्यवंशी सीमित ओवरों के खेल में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. हालांकि, दलीप ट्रॉफी में उन्हें धैर्य के साथ खेलने की सख्त जरूरत है. इसी वजह से वह पुणे में स्थित राजस्थान रॉयल्स की क्रिकेट अकादमी में रेड बॉल से अभ्यास कर रहे हैं. सूर्यवंशी ने नेट्स सेशन का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया, जिसमें वह न सिर्फ बड़े शॉट्स खेलते हुए नजर आए, बल्कि डिफेंसिव शॉट्स भी खेलते दिखाई दिए. सूर्यवंशी ने दो शब्दों का मैसेज देकर फैंस को उनके कमबैक के लिए उत्साहित कर दिया. वैभव ने पोस्ट में लिखा, ‘प्रिपरेशन ऑन (तैयारियां शुरू हो गई हैं.)’

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को लगा झटका, निसांका-मेंडिस चोटिल होने के कारण बाहर

कब मैदान पर वापसी करेंगे वैभव सूर्यवंशी?

दलीप ट्रॉफी 2026-27 में वैभव सूर्यवंशी ईस्ट जोन टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. वह इस टीम के उपकप्तान के रूप में नजर आएंगे. ईशान किशन के नेतृत्व में सूर्यवंशी को रेड बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने का मौका मिलेगा. ईस्ट जोन का दलीप ट्रॉफी में पहला मैच 23 अगस्त को होने जा रहा है. उनकी भिड़ंत नॉर्थ ईस्ट जोन से बेंगलुरु स्थित CoE क्रिकेट ग्राउंड में होगी. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी खेलते हुए नजर आएंगे. उम्मीद है कि 15 साल का यह युवा बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करके भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की करेगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: ‘जुरेल की जगह सरफराज को मौका दो…’, गॉल टेस्ट से पहले मोहम्मद कैफ ने उठाई बड़ी मांग

First published on: Aug 11, 2026 02:41 PM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले उज्जवल ने टेक्निकल अप्रोच और खेलों के प्रति जुनून को स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सफलतापूर्वक बदला। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, वहीं कबड्डी, WWE, MMA और गेमिंग जैसे विषयों पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। आसान भाषा में स्टोरीटेलिंग उनकी पहचान है। जुलाई 2025 से उज्जवल News24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे खेल जगत की बड़ी खबरों, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिजिटल ऑडियंस के लिए खास कंटेंट तैयार करते हैं।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola