हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ODI World Cup 2027 में डायरेक्ट एंट्री के लिए छिड़ी जंग, एक हार से टूट सकता है सपना

ODI World Cup 2027: अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर सभी टीमों ने अभी से ही अपनी तैयारी तेज कर दी है. इस बड़े टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी और आईसीसी रैंकिंग में टॉप पर रहने वाली टीमों को डायरेक्ट एंट्री मिलेगी. ऐसे में सभी टीमें अपनी स्थिति मजबूत करने में जुट गई हैं.

विज्ञापन
ODI World Cup 2027

ICC ODI World Cup 2027: अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में भले ही काफी समय बचा हो, लेकिन इसकी तैयारी और समीकरण अभी से बनने लगे हैं. वर्ल्ड कप में डायरेक्ट एंट्री पाने के लिए टीमों के बीच रैंकिंग की जंग तेज हो चुकी है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साफ कर दिया है कि वर्ल्ड कप में सीधे एंट्री वनडे रैंकिंग के आधार पर मिलेगी. ऐसे में अब हर मुकाबला बेहद अहम हो गया है और जो टीमें फिलहाल नीचे हैं, उनके पास अब भी मौका है कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत करें.

ICC वनडे रैंकिंग से टीमों को मिलेगी डायरेक्ट एंट्री

दरअसल, आईसीसी ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 31 मार्च 2027 को कटऑफ डेट तय की है. इस तारीख तक वनडे रैंकिंग में टॉप-8 में रहने वाली टीमें सीधे टूर्नामेंट में पहुंच जाएंगी, जबकि बाकी टीमों को क्वालीफायर का कठिन रास्ता तय करना पड़ेगा. ऐसे में सभी टीमों का लक्ष्य रैंकिंग में ऊपर रहते हुए सीधे टिकट हासिल करना होगा.

2027 वनडे वनडे कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा. मेजबान होने के चलते साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे की जगह पहले ही पक्की हो चुकी है, लेकिन नामीबिया को क्वालीफायर खेलना पड़ेगा क्योंकि वह एसोसिएट नेशन है. इसका फायदा दूसरी टीमों को मिलेगा, क्योंकि रैंकिंग के जरिए अब टॉप-9 टीमें सीधे विश्व कप में एंट्री पाएंगी.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज पर सबसे ज्यादा दवाब

ICC वनडे रैंकिंग पर नजर डालें तो फिलहाल पहले स्थान पर भारतीय टीम काबिज है. भारत के बाद, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और इंग्लैंड क्रमश: दूसरे, तीसरे, चौथे, पांचवें, छठे, सातवें और आठवें स्थान पर मौजूद है. इस समय सबसे ज्यादा दबाव वेस्टइंडीज की टीम पर दिखाई दे रहा है. टीम फिलहाल आईसीसी वनडे रैंकिंग में 74 रेटिंग के साथ 10वें स्थान पर है.

वहीं, बांग्लादेश 84 रेटिंग के साथ 9वें नंबर पर मौजूद है. अगर अभी क्वालीफिकेशन तय हो जाए तो बांग्लादेश सीधे वर्ल्ड कप में पहुंच जाएगा, जबकि दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज बाहर रह जाएगी. इसी बीच जून में श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जो दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 23 छक्के, 46 चौके… वनडे में Quadruple Century से हिला क्रिकेट जगत! भारत के इस बल्लेबाज ने ब्रायन लारा को भी छोड़ा पीछे

श्रीलंका और वेस्टइंडीज में अहम सीरीज

श्रीलंका की टीम जून में वेस्टइंडीज के दौरे पर जाएगी, जहां 2 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मुकाबला 3 जून को जमैका में होगा. इसके बाद दूसरा वनडे 6 जून और तीसरा व आखिरी मुकाबला 8 जून को खेला जाएगा. श्रीलंका फिलहाल रैंकिंग में छठे स्थान पर है और उसकी स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही है.

ऐसे में वेस्टइंडीज के लिए यह सीरीज बेहद अहम रहने वाली है. अगर टीम श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी मुकाबले जीतने में सफल रहती है, तो उसकी रैंकिंग में सुधार हो सकता है और सीधे वर्ल्ड कप में पहुंचने की उम्मीद भी मजबूत होगी.

विज्ञापन
मैचतारीखस्थान
पहला वनडे3 जूनजमैका
दूसरा वनडे6 जूनवेस्टइंडीज
तीसरा वनडे8 जूनवेस्टइंडीज

ये भी पढ़ें- विराट कोहली 2027 का ODI World Cup खेलेंगे या नहीं? IPL 2026 के बीच कर दिया बड़ा ‘ऐलान’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola