23 छक्के, 46 चौके… वनडे में Quadruple Century से हिला क्रिकेट जगत! भारत के इस बल्लेबाज ने ब्रायन लारा को भी छोड़ा पीछे
Quadruple Century: महान क्रिकेटर ब्रायन लारा ने टेस्ट क्रिकेट में नाबाद 400 रन बनाकर इतिहास रचा था, वहीं भारत के इस बल्लेबाज ने एक वनडे मैच में क्वाड्रपल सेंचुरी लगाकर कोहराम मचा दिया. इस भारतीय बल्लेबाज ने सिर्फ 160 गेंदों में नाबाद 486 रन ठोककर रिकॉर्ड बुक हिला दी.
Quadruple Century in ODI: वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने साल 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में नाबाद 400 रनों की पारी खेलकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था. वहीं, भारत के एक बल्लेबाज ने लारा से भी बड़ी पारी खेली दी और वनडे फॉर्मेट में 'चौहरा शतक' (Quadruple Century) जड़कर वर्ल्ड क्रिकेट को चौंका दिया. इस बल्लेबाज ने सिर्फ 160 गेंदों में नाबाद 486 रनों की ऐतिहासिक पारी खेल डाली, जो किसी भी स्तर के वनडे क्रिकेट में बेहद दुर्लभ और अविश्वसनीय है. अपनी इस विस्फोटक पारी में उन्होंने 46 चौके और 23 छक्के जड़े.
भारत के इस बल्लेबाज ने खेली ब्रायन लारा से भी बड़ी पारी
वनडे क्रिकेट में यह अद्भूत कारनामा बेंगलुरु के युवा क्रिकेटर संक्रूथ श्रीराम ने किया था. संक्रूथ ने साल 2014 में ऊटी में आयोजित अंडर-16 अजहर हसन मेमोरियल इंटर स्कूल लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट में यह महारिकॉर्ड बनाया था. JSS इंटरनेशनल स्कूल की ओर से खेलते हुए संक्रूथ ने हेब्रोन स्कूल के खिलाफ 40 ओवर के मैच में यह ऐतिहासिक पारी खेली थी.
उन्होंने 160 गेंदों में 46 चौके और 23 छक्कों के साथ नाबाद 486 रन कूट डाले. संक्रूथ ने वनडे में क्वाड्रपल सेंचुरी लगाने का अनोखा कारनामा कर सबको हैरान कर दिया. उनकी इस पारी का जिक्र ESPN क्रिकइन्फो की रिकॉर्ड लिस्ट में भी दर्ज है.
बेखौफ बल्लेबाजी से मचाया कोहराम
संक्रूथ ने मैच में अपनी बेखैफ बल्लेबाजी ऐसा कोहराम मचाया कि, उनके आगे विरोधी टीम के गेंदबाज रहम की भीख मांगते हुए नजर आए. उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत जेएसएस इंटरनेशनल स्कूल ने बिना कोई विकेट गंवाए 40 ओवर में 605 रनों का पहाड़ जैसा विशाल स्कोर खड़ा किया.
संक्रूथ के साथ धनुष प्रियन ने भी नाबाद 70 रन बनाए और दोनों ने पहले विकेट के लिए 605 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की. वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी हेब्रोन स्कूल की टीम सिर्फ 42 रन पर ढेर हो गई और जेएसएस इंटरनेशनल स्कूल ने मुकाबला 563 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया.
15 साल के 10वीं कक्षा के छात्र संक्रूथ श्रीराम ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनिया भर के क्रिकेट फैंस का दिल जीतने का काम किया था. अपनी इस ऐतिहासिक पारी के बाद संक्रूथ ने कहा था कि, "मेरा लक्ष्य सिर्फ टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाना और पूरे 40 ओवर तक बल्लेबाजी करना था."
उन्होंने बताया कि उनके कोच ने उन्हें अंत तक क्रीज पर टिके रहने की सलाह दी थी और उसी सोच के साथ बल्लेबाजी करते हुए यह रिकॉर्ड बन गया. संक्रूथ भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बहुत बड़े फैन हैं और वह कोहली को अपना आदर्श मानते हैं.
Quadruple Century in ODI: वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने साल 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में नाबाद 400 रनों की पारी खेलकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था. वहीं, भारत के एक बल्लेबाज ने लारा से भी बड़ी पारी खेली दी और वनडे फॉर्मेट में ‘चौहरा शतक’ (Quadruple Century) जड़कर वर्ल्ड क्रिकेट को चौंका दिया. इस बल्लेबाज ने सिर्फ 160 गेंदों में नाबाद 486 रनों की ऐतिहासिक पारी खेल डाली, जो किसी भी स्तर के वनडे क्रिकेट में बेहद दुर्लभ और अविश्वसनीय है. अपनी इस विस्फोटक पारी में उन्होंने 46 चौके और 23 छक्के जड़े.
भारत के इस बल्लेबाज ने खेली ब्रायन लारा से भी बड़ी पारी
वनडे क्रिकेट में यह अद्भूत कारनामा बेंगलुरु के युवा क्रिकेटर संक्रूथ श्रीराम ने किया था. संक्रूथ ने साल 2014 में ऊटी में आयोजित अंडर-16 अजहर हसन मेमोरियल इंटर स्कूल लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट में यह महारिकॉर्ड बनाया था. JSS इंटरनेशनल स्कूल की ओर से खेलते हुए संक्रूथ ने हेब्रोन स्कूल के खिलाफ 40 ओवर के मैच में यह ऐतिहासिक पारी खेली थी.
---विज्ञापन---
उन्होंने 160 गेंदों में 46 चौके और 23 छक्कों के साथ नाबाद 486 रन कूट डाले. संक्रूथ ने वनडे में क्वाड्रपल सेंचुरी लगाने का अनोखा कारनामा कर सबको हैरान कर दिया. उनकी इस पारी का जिक्र ESPN क्रिकइन्फो की रिकॉर्ड लिस्ट में भी दर्ज है.
बेखौफ बल्लेबाजी से मचाया कोहराम
संक्रूथ ने मैच में अपनी बेखैफ बल्लेबाजी ऐसा कोहराम मचाया कि, उनके आगे विरोधी टीम के गेंदबाज रहम की भीख मांगते हुए नजर आए. उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत जेएसएस इंटरनेशनल स्कूल ने बिना कोई विकेट गंवाए 40 ओवर में 605 रनों का पहाड़ जैसा विशाल स्कोर खड़ा किया.
---विज्ञापन---
संक्रूथ के साथ धनुष प्रियन ने भी नाबाद 70 रन बनाए और दोनों ने पहले विकेट के लिए 605 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की. वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी हेब्रोन स्कूल की टीम सिर्फ 42 रन पर ढेर हो गई और जेएसएस इंटरनेशनल स्कूल ने मुकाबला 563 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया.
15 साल के 10वीं कक्षा के छात्र संक्रूथ श्रीराम ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनिया भर के क्रिकेट फैंस का दिल जीतने का काम किया था. अपनी इस ऐतिहासिक पारी के बाद संक्रूथ ने कहा था कि, “मेरा लक्ष्य सिर्फ टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाना और पूरे 40 ओवर तक बल्लेबाजी करना था.”
---विज्ञापन---
उन्होंने बताया कि उनके कोच ने उन्हें अंत तक क्रीज पर टिके रहने की सलाह दी थी और उसी सोच के साथ बल्लेबाजी करते हुए यह रिकॉर्ड बन गया. संक्रूथ भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बहुत बड़े फैन हैं और वह कोहली को अपना आदर्श मानते हैं.
हिंदी न्यूज़/खेल/क्रिकेट/23 छक्के, 46 चौके… वनडे में Quadruple Century से हिला क्रिकेट जगत! भारत के इस बल्लेबाज ने ब्रायन लारा को भी छोड़ा पीछे
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.