ICC ODI Rankings: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने नई रैंकिंग जारी कर दी है. आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के दम पर शुभमन गिल नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बनने के बेहद करीब पहुंच गए हैं. गिल के अलावा, टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने रैंकिंग में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है.
नंबर-1 की कुर्सी के बेहद करीब पहुंचे शुभमन गिल
आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजी की रैंकिंग में फिलहाल न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल नंबर-1 स्थान पर काबिज हैं. मिचेल 802 रेटिंग अंकों के साथ दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बने हुए हैं. हालांकि, अब उनकी बादशाहत पर खतरा मंडरा रहा है और भारतीय कप्तान शुभमन गिल नंबर-1 की कुर्सी के बेहद करीब पहुंच गए हैं.
गिल 801 रेंटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं और मिचेल से महज एक रेटिंग अंक पीछे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में गिल ने कुल 188 रन बनाए थे. अगर गिल इंग्लैंड के खिलाफ कुछ और रन बना लेते तो वह नंबर-1 की कुर्सी पर काबिज भी हो जाते.
रोहित शर्मा और विराट कोहली भी रेस में
गिल के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. हालांकि, उनकी रैंकिंग तो नहीं बदली है, मगर उन्हें रेटिंक अंक में जबरदस्त फायदा हुआ है. फिलहाल विराट 767 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं, जबकि रोहित शर्मा 758 अंकों के साथ चौथे स्थान पर मौजूद हैं. इससे पहले दोनों दिग्गजों की रेटिंग क्रमश: 757 और 744 थी दोनों भारतीय बल्लेबाजों ने भी सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष रैंकिंग की रेस को और रोमांचक बना दिया है. ऐसे में रोहित और कोहली भी आने वाले समय में शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल कर सकते हैं.
जो रूट ने लगाई बड़ी छलांग
वहीं, इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में बिना आउट हुए 249 रन बनाए. इस शानदार प्रदर्शन का उन्हें सीधा फायदा मिला और उन्होंने टॉप-10 में एंट्री कर ली है. रूट चार स्थान की छलांग लगाकर 8वें नंबर पर पहुंच गए. रूट के अलावा, इंग्लैंड के बेन डकेट ने 11 स्थान की लंबी छलांग लगाते हुए 19वां स्थान हासिल किया, जबकि जैकब बेथेल पांच पायदान ऊपर चढ़कर 64वें स्थान पर पहुंच गए.
दूसरी ओर, वेस्टइंडीज के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने वाले न्यूजीलैंड के माइकल ब्रैसवेल 6 स्थान ऊपर चढ़कर 54वें और मार्क चैपमैन 10 स्थान की बढ़त के साथ 62वें स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं, पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को एक स्थान का फायदा हुआ है और वह छठे नंबर पर पहुंच गए हैं. श्रेयस अय्यर को भी दो स्थानों का फायदा हुआ है और वह 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs ZIM: हरारे में कैसा रहा है वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड? आंकड़े देखकर उड़ जाएंगे जिम्बाब्वे टीम के होश!
गेंदबाजों में राशिद खान की बादशाहत कायम
वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान अब भी पहले स्थान पर बने हुए हैं. वहीं, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने भारत के खिलाफ सीरीज में 5 विकेट लेकर एक स्थान ऊपर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उनके आगे सिर्फ पाकिस्तान के अबरार अहमद हैं. वहीं, वेस्टइंडीज के स्पिनर गुडाकेश मोती ने 7 स्थान की छलांग लगाकर टॉप-10 में जगह बना ली है और अब नौवें स्थान पर हैं.
उनके अलावा, अल्जारी जोसेफ 10 स्थान ऊपर चढ़कर 26वें, न्यूजीलैंड के माइकल ब्रैसवेल 14 स्थानों की बढ़त के साथ 29वें और भारत के अक्षर पटेल 10 स्थान ऊपर चढ़कर 32वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
ये भी पढ़ें- नहीं करना पड़ेगा एक भी पैसा खर्च… फ्री में कैसे देखें IND vs ZIM टी20 सीरीज? जानिए पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
9 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
42 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines