IND vs ZIM: हरारे में कैसा रहा है वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड? आंकड़े देखकर उड़ जाएंगे जिम्बाब्वे टीम के होश!

Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड दौरे पर फेल रहने के बाद वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया की जर्सी में नजर आएंगे. सीरीज के सभी मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में खेले जाएंगे. यहां जानिए हरारे के मैदान पर कैसा रहा है वैभव का रिकॉर्ड.

vaibhav sooryavanshi
1 / 6
वैभव सूर्यवंशी कब करेंगे वापसी? (Image: AI Generated)

IND vs ZIM, Vaibhav Sooryavanshi: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्शन में नजर आने वाले हैं. गुरुवार, 23 जुलाई से भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरआत होने जा रही है, जिसमें वैभव भी धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. सीरीज के सभी मुकाबले में हरारे स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में खेले जाएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं हरारे में कैसा रहा है वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड. (PIC Credit- AI)

विज्ञापन

हरारे में वैभव सूर्यवंशी ने खेली थी ऐतिहासिक पारी

हरारे में वैभव सूर्यवंशी ने खेली थी ऐतिहासिक पारी2 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने इसी साल की शुरुआत में जिम्बाब्वे में अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचाया था. हरारे में खेले गए फाइनल मुकाबले में वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों पर 175 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. अपनी पारी में उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के जड़े थे. वैभव की इस ऐतिहासिक पारी के दम पर भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. (PIC Credit- AI)

विज्ञापन

सबसे तेज 150 रन का बनाया रिकॉर्ड

सबसे तेज 150 रन का बनाया रिकॉर्ड3 / 6

हरारे के मैदान पर वैभव ने फाइनल में बल्ले से ऐसी तबाही मचाई की सब देखते रह गए और यह पारी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया. इस पारी के दौरान वैभव ने सिर्फ 55 गेंदों पर शतक ठोक दिया, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे तेज शतकों में शामिल है. इसके साथ ही वह अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे तेज 150 बन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. (PIC Credit- AI)

7 पारियों में ठोके 439 रन

7 पारियों में ठोके 439 रन4 / 6

जिम्बाब्वे में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने पूरे टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया और 7 पारियों में कुल 439 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 62.71 और स्ट्राइक रेट 169.50 का रहा. पूरे टूर्नामेंट में उनके बल्ले से 41 चौके और 30 छक्के निकले. (PIC Credit- AI)

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ रहे थे फ्लॉप

इंग्लैंड के खिलाफ रहे थे फ्लॉप5 / 6

हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में वैभव बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे. उन्होंने तीन पारियों में सिर्फ 42 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और एक चौका शामिल रहा. ऐसे में इस सीरीज में सबकी नजरें वैभव के प्रदर्शन पर रहने वाली हैं. (PIC Credit- AI)

जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड

जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड6 / 6

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, रवि बिश्नोई. (PIC Credit- AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन