हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ICC ने मानी बांग्लादेश की बात? भारत से बाहर T20 वर्ल्ड कप मैच कराने पर बनी सहमति

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले आईसीसी और बीसीसीआई की मुश्किलें बढ़ गई हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है. लेकिन इससे पहले बांग्लादेश ने टी-20 विश्व कप 2026 के लिए भारत आने से मना कर दिया है. अब ऐसे में आईसीसी बांग्लादेश की मांग कर सकती है.

विज्ञापन
बांग्लादेश क्रिकेट टीम

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में संयुक्त रूप से खेला जाएगा. 7 फरवरी से टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है. हालांकि टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है और टी-20 विश्व कप 2026 के लिए भारत न आने का फैसला किया है. बांग्लादेश अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलना चाहता है. अब इसपर आईसीसी बड़ा फैसला ले सकती है और बांग्लादेश की मांग को पूरा कर सकती है.

बांग्लादेश की मांग होगी पूरी?

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी बांग्लादेश की मांग पर गंभीरता से विचार कर रहा है. बांग्लादेश ने 4 जनवरी को आईसीसी को पत्र लिखा और कहा मौजूदा स्थिति का गहन आकलन करने और भारत में बांग्लादेशी दल की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के मद्देनजर तथा बांग्लादेश सरकार की सलाह पर विचार करते हुए, निदेशक मंडल ने यह निर्णय लिया है कि मौजूदा परिस्थितियों में बांग्लादेश राष्ट्रीय टीम टूर्नामेंट के लिए भारत नहीं जाएगी. ऐसे में अगर बांग्लादेश भारत नहीं आती है तो टूर्नामेंट का शेड्यूल बदल सकता है.

मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने से बढ़ा विवाद

इससे पहले 3 जनवरी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने केकेआर को निर्देश देकर मुस्ताफिजुर रहमान को निकालने की बात कही थी. इसके बाद केकेआर ने रहमान को रिलीज कर दिया. केकेआर ने उन्हें 9.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था. भारत में कुछ संगठनों ने रहमान का विरोध किया था, जिससे बीसीसीआई को फैसला लेने के लिए मजबूर होना पड़ा.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश का शेड्यूल

बांग्लादेश vs वेस्टइंडीज (7 फरवरी 2026 – ईडन गार्डन्स, कोलकाता)

विज्ञापन

बांग्लादेश vs इटली (9 फरवरी 2026 – ईडन गार्डन्स, कोलकाता)

इंग्लैंड vs बांग्लादेश (14 फरवरी 2026 – ईडन गार्डन्स, कोलकाता)

विज्ञापन

बांग्लादेश vs नेपाल (17 फरवरी 2026 – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)

ये भी पढ़ें:- कौन हैं बांग्लादेश के खेल मंत्री आसिफ नजरुल? जिनके एक पोस्ट से BCCI समेत ICC की बढ़ गई मुश्किल!

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश का स्क्वाड

लिटन दास (कप्तान), मोहम्मद सैफ हसन (उपकप्तान), तंजीद हसन, मोहम्मद परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, मेहदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मोहम्मद शैफुद्दीन और शोरफुल इस्लाम.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- BCCI ने बांग्लादेश क्रिकेट को दिखाया ‘आईना’, T20 World Cup के मैच शिफ्ट करने की धमकी पर दिया करारा जवाब!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola