PAK vs NZ Highlights: न्यूजीलैंड की जीत के साथ शुरुआत, पाकिस्तान को 60 रनों से हराया, रुर्के-सैंटनर को तीन विकेट

Champions Trophy 2025: आज से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत हो गई है, जहां टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस मुकाबले में कीवी टीम की जीत हुई है।

PAK vs NZ LIVE Score

PAK vs NZ LIVE Score

PAK vs NZ Latest Cricket Score: PAK vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में पाकिस्तान की टीम को 60 रन से हार का सामना करना पड़ा। 321 रन के स्कोर का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 260 रन पर ही सिमट गई। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बाबर (64) ने बनाए। कीवी टीम के लिए सैंटनर और विलियम ओ’रूर्के ने 3-3 विकेट लिए।

विज्ञापन

इससे पहले न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 320 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के लिए विल यंग (107) और टॉम लाथम (118) ने शतक बनाया। वहीं, ग्लेन फिलिप्स (61) ने शानदार अर्धशतक बनाया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था और एक समय कीवी टीम ने 73 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओ’रूर्के

विज्ञापन

पाकिस्तान की प्लेइंग XI

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): फखर जमान, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान अली आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

विज्ञापन

नीचे पढ़ें मैच के पल-पल का अपडेट्स।

LIVE UPDATES

PAK vs NZ Champion Trophy: न्यूजीलैंड ने जीता मुकाबला

बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की दम पर से न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में 60 रनों से हरा दिया है। इसी के साथ कीवी टीम ने जीत के साथ शुरुआत की है।

सैंटनर को मिली तीसरी सफलता

सैंटनर को इस मैच में तीसरा विकेट मिल गया है। उन्होंने हारिस राउफ को 19 रन पर आउट किया।

जीत के करीब कीवी टीम

विलियम ओ रुर्के ने न्यूजीलैंड को आठवां सफलता दिलाई। उन्होंने खुशदिल शाह को आउट किया। खुशदिल 49 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 69 रन बनाए।

पाकिस्तान का सातवां विकेट गिरा

पकिस्तान का सातवां विकेट गिर गया। शाहीन अफरीदी 13 गेंदों में 14 बनाकर आउट हो गए। उन्हें मैट हेनरी ने आउट किया।

बाबर आजम हुए आउट

पाकिस्तान का छठा विकेट गिर गया। मिचेल सैंटनर ने बाबर आजम को आउट किया। बाबर 64 रन बनाकर आउट हो गए। सैंटनर का इस मैच का यह दूसरा विकेट है।

पाकिस्तान को पांचवां झटका

पाकिस्तान की पारी लड़खड़ा गई है। उसने 128 रन के स्कोर पर पांचवां विकेट गंवा दिया है। ताहीर पांच गेंदें खेलकर एक रन बनाकर आउट हुए।

सलमान आगा आउट

नाथन स्मिथ ने पाकिस्तान को चौथा झटका दिया। उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी कर रहे सलमान आगा को आउट किया। सलमान 28 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाए।

बाबर आजम ने फिफ्टी बनाई

चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में बाबर आजम ने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। उन्होंने फिफ्टी बना दी है। उनके ये फिफ्टी पाकिस्तान के लिए काफी ज्यादा जरूरी है।

पाकिस्तान की धीमी बल्लेबाजी

321 रन के स्कोर का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने धीमी बल्लेबाजी की। टीम ने 28 ओवर में 3 विकेट खोकर 104 रन बना लिए हैं। बाबर आजम क्रीज पर मौजूद हैं जो अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं।

फखर जमान भी हुए आउट

माइकल ब्रेसवेल ने फखर जमां को आउट कर पाकिस्तान को तीसरा झटका दिया है। फखर 41 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर बाबर के साथ सलमान आगा हैं।

मुश्किल में पाकिस्तान

पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई है। टीम ने दो विकेट खो दिए हैं। 11 ओवर के बाद पाकिस्तान ने 2 विकेट खोकर 25 रन बना लिए हैं। बाबर 13 और फखर 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

पाकिस्तान दूसरा विकेट गिर गया

पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिर गया है। विलियम ओरोर्के ने रिजवान को आउट कर दिया है। रिजवान सिर्फ 3 बनाकर आउट हो गए ।

पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका

पाकिस्तान की शुरुआत रही। पाकिस्तान को आठ रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। सऊद शकील विलियम ओ रुर्के की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में बाउंड्री पर कैच आउट हो गए।

न्यूजीलैंड ने दिखाया दम

न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 320 रन बना लिए हैं। कीवी टीम के लिए टॉम लैथम और विल यंग ने शानदार शतक बनाया।

टॉम लैथम ने लगाया शतक

टॉम लैथम ने पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में शतक जड़ा। लाथम ने 95 गेंदों पर सैकड़ा पूरा किया। उनसे पहले सलामी बल्लेबाज विल यंग ने भी शतक लगाया था। लाथम चैंपियंस ट्रॉफी में शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के पांचवें बल्लेबाज हैं।

न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा

न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिर गया है। विल यंग 113 गेंदों में 107 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें नसीम शाह ने आउट किया। न्यूजीलैंड का स्कोर-191/4

विल यंग ने बनाया शतक

कीवी टीम के बल्लेबाज विल यंग ने अपने करियर का चौथा शतक बना दिया। उन्होंने गेंदों में 107 में शतक बनाया। न्यूजीलैंड का स्कोरः172-3

विल यंग से उमीदें

विल यंग और लैथम ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 37 रन जोड़ लिए हैं। कीवी टीम ने 24 ओवर में तीन विकेट खोकर 110 रन बना लिए हैं।

न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका

न्यूजन्यूजीलैंड को तीसरा झटका लग गया हैगया है। डिरेरिल मेचिचेल को हैरिस िरऊफ ने 10 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है।

विलियमसन भी चले पवेलियन

न्यन्यूजीलैंड को दूसरा झटका लग गया है। कडेवोन कॉनवे केबाद बाद केन विलियमसन भी सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। समीनसीम शाह ने विलियमसन को को महज 2 रन के स्कोर पर चलता किया है।

पाकिस्तान को मिली पहली सफलता

पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद ने टीम को पहली सफलता दिलाते हुए डेवोन कॉनवे को पवेलियन की राह दिखाई है। उन्होंने 10 रन बनाए।

यंग-कॉनवे की जोड़ी ने किया आगाज

न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो गई है, जहां विल यंग और डेवोन कॉनवे की जोड़ी ने पारी का आगाज किया है। पाकिस्तान की ओर से बॉलिंग अटैक की शुरुआत शाहीन अफरीदी ने की है।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओ'रूर्के।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

फखर जमां, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर, कप्तान), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

थोड़ी देर में होने वाला है टॉस

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच थोड़ी देर में टॉस होने वाला है।

स्टेडियम पहुंची दोनों टीमें

चैम्पियन ट्रॉफी के पहले मैच के लिए न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीमें स्टेडियम पहुंच गई हैं।

मैच के लिए न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, जैकब डफी, विलियम ओ'रुरके।

मैच के लिए पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन

मोहम्मद रिजवान (कप्तान, विकेटकीपर), फखर जमां, बाबर आजम, सऊद शकील, सलमान अली आगा, खुशदिल शाह, तैयब ताहिर, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, मोहम्मद हसनैन।

पाकिस्तान के खिलाफ कीवी टीम का पलड़ा भारी

चैम्पियंस ट्रॉफी में कीवी टीम हमेशा पाकिस्तान की टीम पर भारी पड़ी है। दोनों के बीच अब तक तीन मैच खेले गए है, जहां हर बार बाजी न्यूजीलैंड ने ही मारी है।

आज से हो रहा चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज

चैपियंस ट्रॉफी 2025 का आज से आगाज होने जा रहा है, जहां पहले मैच में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें आमने सामने होंगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ