Indian Cricket Team कप्तान रोहित शर्मा की अगुआई में अगले साल खेली जाने वाली आईसीसी की चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेगी। टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने का लक्ष्य रखा है। इस बीच क्रिकेट फैंस के मन में लगातार ये सवाल उठ रहे हैं कि टीम इंडिया के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा के साथ कौन सा खिलाड़ी ओपनिंग करेगा। अब भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
क्या बोले दिनेश कार्तिक
टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि टीम इंडिया के पास रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी मौजूद है। जोकि बहुत सटीक है। टीम इंडिया को आईसीसी की चैंपियंस ट्रॉफी खेलने से पहले महज 3 वनडे मैच ही खेलने हैं। ऐसे में किसी नए खिलाड़ी पर मंथन नहीं होगा और रोहित शर्मा व शुभमन गिल ही चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की पारी की शुरुआत करते हुए नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें : IPL के दिग्गज खिलाड़ी के साथ मैदान पर जानलेवा हादसा
शुभमन के अलावा इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का मानना है कि चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल भी उपलब्ध होंगे। वो एक बैकअप ओपनर होंगे । अगर शुभमन गिल का बल्ला टूर्नामेंट में नहीं चलता है या फिर वो उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करते हैं तो शुभमन गिल की जगह यशस्वी जायसवाल टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा के साथ बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। कार्तिक का मानना है कि ईशान किशन के बाहर होने के चलते यशस्वी जायसवाल को इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की वनडे टीम में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
ये भी पढ़ें : मैच के दौरान ही मैदान पर पेशाब करने लगा ये खिलाड़ी, फौरन मिल गई सजा
क्या भारत टूर्नामेंट में खेलने के लिए जाएगा पाकिस्तान
भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान जाएगी, इसके आसार कम ही नजर आ रहे हैं। अब तक भारत या पाकिस्तान दोनों ही क्रिकेट बोर्ड की ओर से इस संबंध में कोई भी आधिकारिक जानकारी भी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि भारत एशिया कप की तरह ही हाइब्रिड मॉडल के तौर पर इस टूर्नामेंट में खेल सकता है। इस मॉडल के तहत भारत के सभी मैच पाकिस्तान से बाहर खेले जाएंगे। हालांकि इसका फैसला आईसीसी करेगा। फिलहाल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जो टूर्नामेंट का जो ड्राफ्ट शेड्यूल आईसीसी को सौंपा है उसके अनुसार भारत को इस टूर्नामेंट के सभी मैच लाहौर में खेलने हैं। इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान का मैच 1 मार्च को प्रस्तावित है।
ये भी पढ़ें : जान देने पर आमादा हो गया था टीम इंडिया का वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी, किया बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines