ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी इस बार पाकिस्तान करने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ये टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में होने वाला है। क्योंकि टीम इंडिया ने पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद पहले तो पाकिस्तान ने हाइब्रिड मॉडल के लिए मना कर दिया था लेकिन बाद में मान गया, लेकिन अभी तक इस टूर्नामेंट को लेकर आईसीसी का आखिरी फैसला सामने नहीं आया है। वहीं पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने इस टूर्नामेंट को लेकर आईसीसी पर तंज कसा है।
शाहिद अफरीदी ने ICC पर कसा तंज
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कहा कि, “आईसीसी को अब यह तय करना है कि क्या उसकी जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक सदस्य देश क्रिकेट खेल सके या वह सिर्फ पैसा कमाना चाहता है।”
ये भी पढ़ें:- U19 Asia Cup 2024: बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल में फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी, सिर्फ इतनी गेंदें खेलकर हो गए आउट
आगे अफरीदी ने कहा कि, “पाकिस्तान क्रिकेट को मजबूत और आत्मनिर्भर होना चाहिए और मजबूत निर्णय लेने चाहिए। अगर भारत पाकिस्तान में आकर नहीं खेल सकता है तो हमारे लिए भारत में जाकर कोई भी आयोजन खेलने का कोई कारण नहीं है।” उनका मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट की सबसे बड़ी समस्या यह है कि हर नए अध्यक्ष के साथ नीतियां बदल जाती हैं।
कहां होंगे भारत के मैच?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी के एक सूत्र ने कहा कि, “चैंपियंस ट्रॉफी को हाइब्रिड मॉडल में आयोजित करने पर आम सहमति बना ली है, जिसके तहत भारत को अपने हिस्से के मैच दुबई में खेलने की अनुमति दी जाएगी।” दूसरी तरफ अभी तक इस टूर्नामेंट का शेड्यूल भी सामने नहीं आया है। फैंस को जल्द ही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल आने की उम्मीद है। उससे पहले आईसीसी को टूर्नामेंट पर आखिरी फैसला लेना है।
ये भी पढ़ें:- “होटल के कमरों में नहीं बैठ सकते…”, एडिलेड टेस्ट हारने के बाद सुनील गावस्कर टीम इंडिया पर हुए आग बबूला
संबंधित खबरें
इंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
8 mins agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
42 mins agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
1 hr agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 hr agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
2 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
2 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
3 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
4 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines