U19 Asia Cup 2024: बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल में फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी, सिर्फ इतनी गेंदें खेलकर हो गए आउट

U19 Asia Cup 2024: अंडर-19 एशिया कप 2024 का फाइनल मैच हो भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी कोई कमाल नहीं कर पाए हैं।

ind vs - 2024-12-08T165833.120

U19 Asia Cup 2024: भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 एशिया कप 2024 का फाइनल मैच हो रहा है। इस मैच में सभी की निगाह 13 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हुई थी। इस टूर्नामेंट के पिछले दो मैचों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि वो फाइनल में भी धमाल मचा सकते हैं। । हालांकि वह फाइनल मैच में बुरी तरह से फ्लॉप हैं।

विज्ञापन

फाइनल में नहीं चला बॉल

वैभव सूर्यवंशी तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। पिछले कुछ मैचों में उन्होंने टीम को विस्फोटक शुरुआत भी दिलाई है। लेकिन जब फाइनल मैच में टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी तो वो बुरी तरह से फ्लॉप रहे। बांग्लादेश के खिलाफ उनकी पारी सिर्फ 7 गेंदों में ही खत्म हो गई थी। इस दौरान उन्होंने 9 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 2 चौके देखने को मिले। इस दौरान वो मारुफ मृधा की गेंदबाजी पर मोहम्मद शिहाब को कैच धमा बैठे।

विज्ञापन

सेमीफाइनल में मचाया धमाल

श्रीलंका के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने 36 गेंदों पर 67 रन बनाए थे। इनकी इस पारी कि वजह से टीम इंडिया को एकतरफा जीत मिली थी। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए थे। इस मैच से पहले उन्होंने यूएई के खिलाफ 46 गेंदों पर नाबाद 76 रन बनाए थे। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके और 6 छक्के लगाए थे। इन दोनों मैचों में उनका स्ट्राइक रेट 150 से ज्यादा का था। हालांकि फाइनल में वो कोई बड़ा कमाल नहीं कर सके।

विज्ञापन

गौरतलब है कि इस बार वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में भी दिखाई देंगे। राजस्थान रॉयल्स ने मेगा ऑक्शन में वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा था। वो आईपीएल के सबसे उम्र के करोड़पति भी हैं। इसके अलावा आईपीएल के ऑक्शन में उतरने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ