"होटल के कमरों में नहीं बैठ सकते...", एडिलेड टेस्ट हारने के बाद सुनील गावस्कर टीम इंडिया पर हुए आग बबूला

India vs Australia: एडिलेड टेस्ट हारने के बाद भारतीय टीम को सुनील गावस्कर ने लताड़ा है। उन्होंने साथ में टीम इंडिया को खास सलाह भी दी है।

Team India (2)

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला भारत के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। मेजबान टीम ने भारत को 10 विकेट से हराया और सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। टीम इंडिया की शर्मनाक हार के बाद फैंस के अलावा कई पूर्व भारतीय खिलाड़ी भी नाखुश हैं। इस कड़ी में सुनील गावस्कर का भी नाम जुटा। उन्होंने हार के बाद भारतीय टीम को जमकर लताड़ा। साथी ही टीम इंडिया को एक हिदायत भी पेश की।

विज्ञापन

सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को लताड़ा

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम को डे नाइट टेस्ट मैच में घुटने टेकने पड़े। हार के बाद सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम को लताड़ा और खास सलाह दी। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि बची हुई सीरीज को तीन मैचों की सीरीज के रूप में देखें। भूल जाइए कि यह पांच मैचों की टेस्ट सीरीज है। मैं चाहूंगा कि भारतीय टीम अगले कुछ दिनों का उपयोग अभ्यास के रूप में करे। आप अपने होटल के कमरों में बैठे नहीं रह सकते क्योंकि आप यहां क्रिकेट खेलने आए हैं। आपको पूरा दिन प्रैक्टिस करने की जरूरत नहीं है, आप सुबह या दोपहर में एक सत्र अभ्यास कर सकते हैं, लेकिन दो दिन बर्बाद न करें। अगर यह पांच दिन चलता तो आप यहां टेस्ट खेल रहे होते। गावस्कर ने कहा कि आपको खुद को लय में आने का मौका देना होगा। आपने रन नहीं बनाया और गेंदबाजों ने लय नहीं बनाई।

विज्ञापन

फेल हुई भारतीय टीम

पर्थ टेस्ट मैच जीतकर टीम इंडिया ने पहला मुकाबला शानदार अंदाज में खत्म किया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। हालांकि दूसरे मैच में भारत को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ेगा ये शायद किसी ने नहीं सोचा था। पहली पारी में खराब बल्लेबाजी करने के बाद भारतीय टीम ने दूसरी पारी में वापसी नहीं की, जिसका खामियाजा पूरी टीम को भुगतना पड़ा। रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत जैसे स्टार खिलाड़ियों का भी बल्ला नहीं चला।

विज्ञापन

भारत ने पहली पारी में 180 रन बनाए, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 337 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। भारत ने दूसरी पारी में 175 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया ने 19 रन बनाकर मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया।

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ