'पाकिस्तान में सेमीफाइनल खेलेगी टीम इंडिया...' पूर्व क्रिकेटर का बड़ा दावा

ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट हाईब्रिड मॉडल में खेला जाएगा, ये लगभग तय हो चुका है। वहीं इसके सेमीफाइनल को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने बड़ा दावा किया है।

ICC Champions Trophy 2025

ICC Champions Trophy 2025

विज्ञापन

ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल अभी सामने नहीं आया है। रिपोर्ट के मुताबिक पीसीबी टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में कराने के लिए मान गया है लेकिन अभी तक आईसीसी की तरफ से इस पर आखिरी फैसला सामने नहीं आया है। इसको लेकर आईसीसी 11 दिसंबर को आखिरी मीटिंग कर सकता है। जिसके बाद आखिरी फैसला सबके सामने आने की उम्मीद है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने एक सीक्रेट मैसेज का खुलासा किया है।

बासित अली का बड़ा खुलासा

पाकिस्तान के पास इस बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी है, लेकिन टीम इंडिया इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करने वाली है। वहीं इसको लेकर पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने कहा कि, उनको किसी ने इंडिया से शेड्यूल भेजा है कि टूर्नामेंट का सेमीफाइनल पाकिस्तान में होगा। हालांकि अभी तक इसका शेड्यूल सामने नहीं आया है, लेकिन इंडिया, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान जैसी टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। फाइनल में क्या होगा वो बाद की बात है, अभी शेड्यूल का इंतजार है।

Advertisment

दुबई में हो सकते हैं भारत के मैच

इस टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में कराने पर सहमति बन चुकी है, हालांकि आईसीसी ने अभी आखिरी फैसला नहीं सुनाया है। उससे पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हाइब्रिड मॉडल के तहत टीम इंडिया के सभी मैच दुबई में हो सकते हैं। दूसरी तरफ पाकिस्तान ने भी अपने लिए साल 2031 तक ऐसी ही व्यवस्था की मांग की थी। क्योंकि पाकिस्तान ने भी आगे भारत में होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट में जाने से इनकार कर दिया था। वहीं आईसीसी ने 2027 तक हाईब्रिड मॉडल की अनुमति दी है।

विज्ञापन

फरवरी-मार्च में खेला जाएगा टूर्नामेंट

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट अगले साल फरवरी-मार्च में खेला जाएगा। पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट पर अभी तक खींचातानी चल रही है। आए दिन पाकिस्तान की तरफ से भी बयानबाजी सामने आती रहती है लेकिन अब जल्द ही आईसीसी टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी करने वाली है, जिसका फैंस को इंतजार हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ