IND vs AUS: हार्दिक पांड्या के 2 गगनचुंबी छक्कों ने बनाया ड्रेसिंग रूम का माहौल, झूम उठे कोहली-गंभीर, वीडियो वायरल

IND vs AUS: मैच के अंत में हार्दिक पांड्या ने एडम जंपा को लगातार 2 गगनचुंबी छक्के जड़ दिए। जिसे देखकर ड्रेसिंग रूम में गौतम गंभीर और विराट कोहली झूम उठे। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

hardik pandya and virat kohli

hardik pandya and virat kohli

IND vs AUS: भारतीय टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल का प्रदर्शन किया है। मैच के अंत में हार्दिक पांड्या ने एडम जंपा को लगातार 2 गगनचुंबी छक्के जड़ दिए। जिसे देखकर ड्रेसिंग रूम में गौतम गंभीर और विराट कोहली झूम उठे।

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या ने जड़ा गगनचुंबी छक्का 

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को 265 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसका पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने 84 रनों की पारी खेली। उनका साथ देते हुए श्रेयस अय्यर ने भी अहम 45 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल 42 रन बनाकर नाबाद रहे।

विज्ञापन

 इन तीनों खिलाड़ियों के अलावा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 28 रन बनाए। पांड्या की इस पारी में 3 शानदार छक्के भी शामिल थे। एडम जंपा को अंत में पांड्या ने 2 लगातार छक्के जड़े। जिसे देखकर भारतीय ड्रेसिंग रूम का पूरा माहौल ही बदल गया। विराट कोहली और गौतम गंभीर इन 2 छक्को को देखकर झूम उठे।

विज्ञापन

टीम इंडिया ने फाइनल में बनाई जगह 

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में टीम इंडिया ने लगातार तीसरी बार फाइनल में जगह बना ली है। इससे पहले टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में ट्रॉफी को अपने नाम किया था। वहीं साल 2017 में भारत को फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

इस टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला लाहौर में 5 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। उस मुकाबले की विजेता टीम के साथ टीम इंडिया 9 मार्च को इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. टीम इंडिया फाइनल मुकाबला भी दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ