IND vs AUS: सेमीफाइनल मुकाबले में काली पट्टी पहन कर मैदान पर उतरी रोहित सेना, जानें वजह

IND vs AUS: सेमीफाइनल मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपने प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए हैं। वहीं टीम इंडिया बिना बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। इस मुकाबले में टीम इंडिया काली पट्टी पहन कर मैदान पर उतरी है।

team india black band

team india black band

IND vs AUS: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने हैं। जहां पर स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपने प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए हैं। वहीं टीम इंडिया बिना बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। इस मुकाबले में टीम इंडिया काली पट्टी पहन कर मैदान पर उतरी है।

विज्ञापन

टीम इंडिया इस कारण काली पट्टी पहन कर मैदान पर उतरी

सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाड़ी काली पट्टी पहने हुए हैं. जिसका कारण सभी भारतीय फैंस जानना चाहते हैं। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर इसका कारण बता दिया है। दरअसल 3 मार्च को भारत ने घरेलू क्रिकेट के सुपरस्टार पद्माकर शिवालकर को 84 वर्ष की उम्र में खो दिया।

विज्ञापन

शिवालकर को सम्मान देने के लिए ही भारतीय खिलाड़ियों ने कंधे पर काली पट्टी पहनी हुई है। मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले शिवालकर ने 124 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 19.69 की औसत से कुल 589 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। इस दौरान उन्होंने 42 बार 5 विकेट हॉल और 13 बार 10 विकेट हॉल भी लिया था। बल्ले के साथ उन्होंने 515 रन बनाए थे।

विज्ञापन

यहां पर देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): कूपर कोनोली, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, तनवीर सांघा।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ