T20 World Cup: हाल ही में टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर देशवासियों को गौरवान्वित किया है। अब भारत की महिला टीम भी अक्टूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी है। फिलहाल टीम इंडिया एशिया कप खेल रही है। उसके बाद टी-20 विश्व कप के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी। हालांकि बांग्लादेश में स्थिति चिंताजनक है, इसलिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इसकी समीक्षा करने का फैसला लिया है। इसके लिए एक पैनल का गठन किया गया है। आईसीसी ने इसके साथ ही एक और बड़ा फैसला लिया है।
ICC ने टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर किया बड़ा फैसला
ईएसपीएनक्रिकइंफो की खबर के अनुसार, ICC ने टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा फैसला लिया है। ICC ने 2030 में महिला T20 विश्व कप को 16 टीमों तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। आईसीसी के वार्षिक सम्मेलन में इस पर फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि टी-20 वर्ल्ड कप 2009 में आठ टीमों ने हिस्सा लिया था। ये टूर्नामेंट का उद्घाटन संस्करण था। इसके बाद 2016 में टीमों की संख्या बढ़ाकर 10 कर दी गई। इस बार भी अक्टूबर में 10 टीमें ही हिस्सा लेंगी। जबकि 2026 में 12 टीमें प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगी। इसके लिए क्वालिफिकेशन की कटऑफ डेट सामने आई है। ये 31 अक्टूबर 2024 है। इसके बाद 2030 में टीमों की संख्या बढ़कर 16 हो जाएगी।
भारतीय टीम तैयार
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने महिला टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा खिताब जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और 2023 में छह बार वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया है। भारतीय टीम ने अब तक एक भी बार वर्ल्ड कप नहीं जीता है। इंग्लैंड-वेस्टइंडीज ने एक-एक बार ये खिताब जीता है। टीम इंडिया अब हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में अपने पहले खिताब के लिए तैयार हो चुकी है।
ये भी पढ़ें: ICC की बांग्लादेश पर नजर, छिन सकती है T20 WC की मेजबानी
6 अक्टूबर को होगा भारत बनाम पाकिस्तान
उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में महिला टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 3 अक्टूबर से होने जा रही है। टीम इंडिया वर्ल्ड कप में पहला मैच न्यूजीलैंड से 4 अक्टूबर को खेलेगी। जबकि भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 6 अक्टूबर को खेला जाएगा। विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल 20 अक्टूबर को खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें: कौन हैं चार्ली कैसल? स्कॉटलैंड के गेंदबाज को किस्मत से मिला डेब्यू का मौका, बनाया विश्व कीर्तिमान
ये भी पढ़ें: स्कॉटलैंड के गेंदबाज Charlie Cassell ने रचा इतिहास, डेब्यू में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें: Video: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड, इन 15 खिलाड़ियों पर नजर
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
37 secs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
5 mins agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
22 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
45 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines