IPL 2026 Auction BCCI

IPL 2026 Auction से पहले सभी फ्रेंचाइजियों को लगा बड़ा झटका, 5 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेलेंगे पूरा सीजन! 

IPL 2026 Auction: बीसीसीआई मौजूदा समय में आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन की तैयारियों में लगी हुई है. जिसका आयोजन अबु धाबी में 16 दिसंबर 2025 को होना है. इस मिनी ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजियों को बहुत बड़ा झटका लगा है. 5 विदेशी खिलाड़ी इस सीजन को पूरा नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में इन 5 खिलाड़ियों को खरीदने से पहले फ्रेंचाइजियों को 100 बार सोचना होगा.

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन की फिलहाल सभी 10 फ्रेंचाइजियां तैयारी कर रही है. सभी अपनी टीम को मजबूत करने के लिए स्टार खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ना चाहती हैं. हालांकि मिनी ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियों पर बोली लगाने से पहले फ्रेंचाइजी को बहुत विचार करना होगा. बीसीसीआई को 5 विदेशी खिलाड़ियों ने बता दिया है कि वो पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. ऐसे में इन खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगाना घाटे का सौदा हो सकता है. 

विज्ञापन

ये 5 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे पूरा सीजन 

मिनी ऑक्शन से पहले आई रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी जोश इंग्लिस पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. वो सिर्फ 20 प्रतिशत मैचों का ही हिस्सा बन पाएंगे. इतना ही नहीं न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज एडम मिल्ने भी पूरे टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं रहने वाले हैं. दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी रिले रूसो का भी कुछ ऐसा ही हाल रहने वाला है. वहीं इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के एश्टन एगर और विलियम सदरलैंड का नाम भी शामिल हैं. इन खिलाड़ियों पर ऑक्शन के दौरान बोली लग सकती थी. 

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों की उपलब्धता के प्रतिशत को जानने के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ