पाकिस्तानी खिलाड़ी पर ICC का बड़ा एक्शन! मैच के दौरान इस हरकत की दी कड़ी सजा

Fakhar Zaman: पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमान के खिलाफ ICC ने बड़ा एक्शन लिया है. फखर ने हाल ही में खत्म हुई टी20 ट्राई सीरीज के फाइनल में एक अपील पर अंपायर के फैसले को लेकर गुस्सा जाहिर किया था. आईसीसी ने उनपर आचार संहिता उल्लंघन के लिए मोटा जुर्माना भी ठोका है.

Fakhar Zaman

Fakhar Zaman

Pakistan Batter Fakhar Zaman Fined: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने हाल ही में घर पर हुई टी20 ट्राई-सीरीज के फाइनल में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था. फाइनल में पाकिस्तान ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में कमाल का प्रदर्शन किया, लेकिन मैच के बाद टीम के आक्रामक बल्लेबाज फखर जमान को एक गलत हरकत करना भारी पड़ गया. ICC ने फखर के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है. आईसीसी ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के चलते उनपर तगड़ा जुर्माना भी ठोका है.

विज्ञापन

फखर जमान को क्यों मिली सजा?

दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान की टीम पहले गेंदबाजी कर रही थी. पारी के 19वें ओवर की पहली गेंद पर फखर ने दसुन शनाका का एक बेहतरीन कैच पकड़ा, लेकिन फील्ड अंपायर ने इसे पक्का करने के लिए थर्ड अंपायर को भेज दिया. रिप्ले में पता चला कि गेंद कैच लेते वक्त जमीन को छू गई थी, इसलिए थर्ड अंपायर ने शनाका को नॉट आउट दे दिया.

विज्ञापन

इस फैसले से फखर काफी नाराज दिखे और उन्होंने फील्ड अंपायर से अपनी नाराजगी जाहिर की. इसके बाद ओवर की अगली ही गेंद पर जब शनाका बोल्ड हुए तो फखर फिर से थर्ड अंपायर की ओर दोनों हाथ उठाकर इशारा करते हुए अपना गुस्सा दिखाते दिखे. इसी हरकत के कारण ICC उन्हें कड़ी सजा दी है.

ये भी पढ़ें- AUS vs ENG: विल जैक्स ने उड़कर एक हाथ से पकड़ा हैरतअंगेज कैच, VIDEO देख आप भी हो जाएंगे हैरान!

ICC ने सुनाई कड़ी सजा

आईसीसी ने फखर जमान पर आचार संहिता के नियम 2.8 (लेवल-1) के उल्लंघन का आरोप लगाया है. इसके तहत उनकी मैच फीस का 10% काटा गया. इसके अलावा, उनके खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट जोड़ दिया गया. पिछले 24 महीनों में ये उनका पहला अपराध है. फखर ने भी आईसीसी का फैसला मान लिया है, इसलिए इस मामले में आगे कोई औपचारिक सुनवाई नहीं होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ