Champions Trophy 2025 की प्राइज मनी का हुआ ऐलान, जानें पूरी डिटेल्स

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी को होने वाला है। वहीं, अब आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी की प्राइज मनी का भी ऐलान कर दिया है।

Champions Trophy 2025

Champions Trophy 2025

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है, लेकिन टीम इंडिया हाइब्रिड मॉडल के चलत अपने सभी मैच दुबई में खेलने वाली है। वहीं, अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की विनिंग प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की विनिंग राशि 6.9 मिलियन डॉलर लगभग 60 करोड़ रुपये होगी।

विज्ञापन

विजेता टीम को मिलेंगे इतने करोड़ रुपये

आईसीसी ने शुक्रवार को घोषणा प्राइज मनी की घोषणा की है। जिसके मुताबिक आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की विजेता टीम को 6.9 मिलियन डॉलर की पुरस्कार राशि में से 2.24 मिलियन डॉलर (लगभग 20.8 करोड़ रुपये ) की पुरस्कार राशि मिलेगी। इसके अलावा उपविजेता टीम को 1.12 मिलियन डॉलर ( 10.4 करोड़ रुपये ) मिलेंगे। वहीं, सेमीफाइनल की चार टीमों को अलग-अलग 5.2 करोड़ रुपये मिलेंगे। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के मुकाबले इस बार प्राइज मनी में 53 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन

29 साल बाद पाकिस्तान में हो रहा आईसीसी इवेंट

पाकिस्तान में पूरे 29 साल के बाद कोई आईसीसी इवेंट खेला जा रहा है। इससे पहले साल 1996 में पाकिस्तान की धरती पर आईसीसी इवेंट हुआ था। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें हिस्सा ले रही है। सभी आठ टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में रखा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

20 फरवरी को होगा भारत का पहला मैच

19 फरवरी से टूर्नामेंट का आयोजन होगा। पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगा। वहीं, टीम इंडिया अपने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से करेगी। टीम इंडिया का पहला मुकाबला बांग्लादेश के साथ होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ