भारतीय दिग्गज वसीम जाफर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 2 साल के लिए हुई डील

पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर वसीम जाफर अब नए रोल में नजर आएंगे. वसीम की 2 साल के लिए बड़ी डील हो गई है. 1 अगस्त से वह बड़े पद पर नजर आए हैं. जाफर ने साल 2000 में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था.

AI Created Image

AI Created Image

Wasim Jaffer: भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वसीम जाफर ने साल 2020 में संन्यास का ऐलान किया था. इसके बाद वह कभी कमेंट्री की दुनिया में दिखाई दिए तो कभी कोचिंग की दुनिया में सक्रिय दिखे. अब वसीम जाफर एक नई भूमिका में नजर आने वाले हैं. दो साल के लिए हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है. अब जाफर 1 अगस्त से नई पारी की शुरुआत करेंगे. वसीम रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.

विज्ञापन

वसीम जाफर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

वसीम जाफर को हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. 48 साल के जाफर को एचसीए ने दो साल के कार्यकाल के लिए क्रिकेट गतिविधियों का मेंटर नियुक्त किया है. जाफर 1 अगस्त से अपना पदभार संभालेंगे. वह सभी सीनियर और आयु वर्ग की टीमों की देखरेख करेंगे. जाफर ने पंजाब, उत्तराखंड, ओडिशा और विदर्भ को कोचिंग दे चुके हैं. इसके अलावा वह बांग्लादेश की अंडर-19 पुरुष टीम के बल्लेबाजी सलाहकार और 2019 से 2023 के आईपीएल सीजन के बीच पंजाब किंग्स के बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभा चुके हैं.

विज्ञापन

अंबाती रायडू ने क्या कहा?

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के संचालन प्रमुख और पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने जाफर को नए रोल मिलने पर कहा “मैं उनके साथ खेला हूं, उन्हें खेलते हुए देखकर बड़ा हुआ हूं और मैं जानता हूं कि उनकी सोच कैसी है और वे कितने अनुशासित हैं. घरेलू क्रिकेट को उनके जितना कोई नहीं जानता. हम सकारात्मकता लाना चाहते थे और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सही दिशा में मार्गदर्शन देना चाहते थे. जाफर इसके लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं.”

विज्ञापन

क्रिकेट करियर पर एक नजर

वसीम ने भारत के लिए 31 टेस्ट मैच में 34.10 की औसत के साथ 1944 रन बनाए हैं. उन्होंने 5 शतक के अलावा 11 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए 2 वनडे मैच में 10 रन बनाए हैं. इसके अलावा 260 फर्स्ट क्लास मैच में उन्होंने 50.67 की औसत के साथ 19410 रन बनाए हैं. वहीं, 118 लिस्ट A मैच में उन्होंने 44.08 की औसत के साथ 4894 रन बनाए हैं. वहीं, 23 टी-20 मैच में उनके बल्ले से 28 की औसत के साथ 616 रन निकले हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ