कैसे हुई थी नीरज चोपड़ा से दोस्ती? ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम ने सुनाया किस्सा

Paris Olympics 2024: पाकिस्तान के अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा की दोस्ती की चर्चा हर तरफ होती है। ये दोनों एक-दूसरे के काफी ज्यादा करीब हैं। इसी बीच इस दोस्ती को लेकर अरशद नदीम ने एक बड़ा बयान दिया है।

ind vs (30)

Paris Olympics 2024: पाकिस्तान के अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास में रच दिया था। उन्होंने 92. 97 मीटर दूर भाला फेंक कर गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद नदीम ट्रैक-एंड-फील्ड में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले पाकिस्तानी एथलीट बन गए हैं। वहीं, भारत के ‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा ने सीजन के अपने सबसे बेस्ट 89.45 मीटर थ्रो के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। ऑन फील्ड भले ही दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के प्रतिद्वंदी हो, लेकिन ऑफ फील्ड दोनों अच्छे दोस्त हैं। इसी बीच नदीम ने नीरज से दोस्ती को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है।

विज्ञापन

नदीम ने सुनाया नीरज के साथ दोस्ती का किस्सा

विज्ञापन

नीरज के साथ दोस्ती को लेकर नदीम ने Geo News को इंटरव्यू में बताया, ‘मेरी और नीरज की दोस्ती 2016 में मेरे पहले इंटरनेशनल इवेंट के दौरान हुई थी। ये साउथ एशियन गेम्स थे। इसके बाद हम लगातार इस इवेंट में मिलते रहे और हमारी दोस्ती हो गई।’

‘ये सफर कठिन था’

विज्ञापन

पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने सफर को लेकर अरशद नदीम ने कहा, ‘ये सफर बहुत ज्यादा कठिन था। टोक्यो ओलंपिक के बाद मुझे देशों से ऑफर आए थे। मैंने सभी को इंकार कर दिया था। मुझे पाकिस्तान में ही रहना था। मुझे यहां की धरती से प्यार है। मुझे सिर्फ पाकिस्तान में ही ट्रेनिंग करनी थी।

विज्ञापन

नदीम की मां ने नीरज को बताया था अपना बेटा

विज्ञापन

बता दें कि ओलंपिक के बाद जब नदीम से नीरज को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था, ‘वो भी मेरे बेटे जैसा है। वो नदीम का दोस्त और भाई है। हार-जीत तो खेल का हिस्सा है। वो आगे भी मेडल जीतते रहें। वो दोनों भाई जैसे हैं। मैंने नीरज के लिए भी दुआ की थी। वहीं, नीरज की मां सरोज ने भी नदीम को अपना बेटा कहा था।

विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर कही ये बात

पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर बात करते हुए उन्होंने, ‘ वे भी हमारे हीरो हैं और मैं उनके लिए दुआ करता हूं। वो भी मेरी तरह कड़ी मेहनत करते हैं।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ