ICC वर्ल्ड कप 2027 जीतने के लिए टीम इंडिया को दूर करनी होगी ये 5 कमी, गिल-गंभीर के सामने है बड़ा चैलेंज

ICC ODI World Cup 2027: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था. उसके बाद से इस टूर्नामेंट को जीतने का सपना लेकर टीम इंडिया खेल रही है. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया इस लंबे इंतजार को खत्म करना चाहती है.

Indian Cricket Team
1 / 6
टीम इंडिया खेल सकती है वर्ल्ड 11 के खिलाफ बड़ा मुकाबला (Pic Credit- AI Generated)

ICC ODI World Cup 2027: टीम इंडिया 16 सालों का बाद आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप जीतना चाहती है. जिसके लिए बीसीसीआई ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है. कप्तान शुभमन गिल, हेड कोच गौतम गंभीर और चयनकर्ता इस टूर्नामेंट को केंद्र में रखकर फैसले कर रहे हैं. हालांकि उसके बाद भी टीम में 5 बड़ी कमियां नजर आ रही है. अगर टूर्नामेंट शुरू होने से पहले टीम इंडिया ने इन कमियों पर काम नहीं किया, तो बड़ा मौका हाथ से निकल सकता है. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट नहीं

हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट नहीं2 / 6

मौजूदा समय में इंजरी के कारण हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे हैं. जिसके कारण ही टीम का बैलेंस खराब हो गया है. हार्दिक पांड्या का बैकअप टीम के पास है ही नहीं. अगर पांड्या इंजरी के कारण नहीं खेलते हैं, तो स्थिति खराब हो जाएगा. ऐसे में टीम इंडिया को अब पांड्या का रिप्लेसमेंट तलाशना होगा. (Pic Credit- Hardik Pandya Instagram) 

विज्ञापन

इंजरी की खत्म करनी होगा समस्या

इंजरी की खत्म करनी होगा समस्या 3 / 6

हाल के समय में टीम इंडिया के कई खिलाड़ी इंजरी की समस्या से जूझ रहे हैं. कप्तान शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, हर्षित राणा और जसप्रीत बुमराह जैसे मैच विनर खिलाड़ी बार-बार इंजरी का शिकार हो रहे हैं. ऐसे में जल्द ही टीम इंडिया को इस समस्या से उबरना होगा. (Pic Credit- AI Generated) 

तेज गेंदबाजों का चाहिए होगा पूल

तेज गेंदबाजों का चाहिए होगा पूल 4 / 6

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान ही टीम इंडिया की पोल खुल गई थी. प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गूरनूर बरार और प्रिंस यादव को मौका मिल रहा है. हालांकि वो इस मौके का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं. जसप्रीत बुमराह के साथी की तलाश टीम इंडिया को जल्द ही खत्म करनी होगी.  (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

स्पिन गेंदबाजी में भी है समस्या

स्पिन गेंदबाजी में भी है समस्या 5 / 6

रवींद्र जडेजा को टीम प्लान का हिस्सा नहीं बना रही है. वहीं अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया को कुलदीप यादव के साथ एक स्पिन ऑलराउंडर भी चाहिए. जिस पर टीम इंडिया को काम करना होगा.  (Pic Credit- AI Generated) 

मैच फिनिशर की करनी होगी तलाश

मैच फिनिशर की करनी होगी तलाश 6 / 6

फिलहाल वनडे फॉर्मेट में मैच फिनिशर के रूप में केएल राहुल, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल नजर आ रहे हैं. पांड्या के अलावा बाकी के दोनों बल्लेबाज पहली ही गेंद से अटैक करने में माहिर नहीं है. ऐसे में अंत के ओवरों में रनों की बारिश करने वाले बल्लेबाज की तलाश में टीम को लगना होगा.  (Pic Credit- X) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन