IPL 2026: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने आखिरी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 30 रनों से मिली हार के बाद कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सीजन में खराब प्रदर्शन की वजह बताई. इस सीजन 3 बार की चैंपियन कैसे बिखर गई? रहाणे ने इस बार बड़ी बात की है. कोलकाता ने इस सीजन 14 मैच खेले हैं और टीम को 6 जीत मिली है. इसके अलावा 7 मैच में कोलकाता को हार का सामना करना पड़ा.
कप्तान अजिंक्य रहाणे ने क्या कहा?
दिल्ली से मिली हार के बाद रहाणे ने कहा “हर खिलाड़ी ने मैदान पर उतरकर अपना पूरा प्रयास किया. यह सीज़न हमारे पक्ष में नहीं रहा और हम क्वालीफाई नहीं कर पाए, जो निराशाजनक है, लेकिन मुझे हर किसी पर और हमारे द्वारा किए गए प्रयास पर बहुत गर्व है. (आईपीएल सीज़न समाप्त होने के बाद क्या होगा, इस पर) मुझे लगता है कि फिलहाल खिलाड़ियों की अपनी-अपनी जिम्मेदारियां हैं. हम अपने-अपने घर जाएंगे, शायद कुछ समय आराम करेंगे और फिर जाहिर तौर पर कॉल या ज़ूम के जरिए जुड़ेंगे और आगे की योजना पर चर्चा करेंगे.”
ये भी पढ़ें: IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने बना दिया नया World Record, इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ नाम
आखिरी मैच में मिली हार
दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए थे. दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने 30 गेंदों 60 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा अक्षर पटेल ने 25 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता 18.4 ओवर में 163 रन ही बना सकी.
कोलकाता की ओर से अजिंक्य रहाणे ने 39 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली. इसके अलावा रोवमैन पॉवेल ने 21 गेंदों में 29 रन बनाए. दिल्ली की ओर से लुंगी एंगिडी को 3 सफलता मिली, जबकि कुलदीप यादव ने भी 3 विकेट झटके. केकेआर की ओर से सौरभ दुबे ने 2 विकेट लिए.
ये भी पढ़ें: केएल राहुल ने 8 साल बाद फिर दोहराया इतिहास, IPL 2026 में कर दिया बड़ा कारनामा
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
8 mins agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
11 mins ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
27 mins agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
47 mins agoभारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
47 mins agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoश्रेयस ने तूफानी फिफ्टी ठोक बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-सूर्या को पछाड़ा
1 hr agoतिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
1 hr agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
1 hr agoपांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines