India Schedule Hockey World Cup: FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से होने जा रही है. नीदरलैंड और बेल्जियम में इस बड़े टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीतने की बड़ी दावेदार नजर आ रही है लेकिन उन्हें टूर्नामेंट में इंग्लैंड, चीन, पाकिस्तान और बेल्जियम से बचकर रहना होगा. हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम 1975 के बाद अपना पहला वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से उतरेगी. आइए टीम इंडिया के शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं.
किस ग्रुप में है टीम इंडिया?
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टीम इंडिया पूल D का हिस्सा है, जिसमें उनके अलावा इंग्लैंड, वेल्स और पाकिस्तान शामिल हैं. भारतीय टीम की FIH प्रो लीग में भी इंग्लैंड और पाकिस्तान से भिड़ंत हुई थी. अब वर्ल्ड कप में भी इन दोनों टीमों के खिलाफ भारत को खेलना होगा.
टीम इंडिया का हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में शेड्यूल
भारतीय टीम 2026 के FIH हॉकी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में कुल तीन मैच खेलने वाली है. टीम इंडिया का पहला मैच स्वतंत्रता दिवस पर वेल्स के खिलाफ होगा. टीम इंडिया के ग्रुप स्टेज का शेड्यूल कुछ इस प्रकार है:
- भारत vs वेल्स (15 अगस्त – शाम 4:30 बजे)
- भारत vs इंग्लैंड (17 अगस्त – शाम 6:30 बजे)
- भारत vs पाकिस्तान (19 अगस्त – शाम 6:30 बजे)
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: सरफराज खान हुए ‘इग्नोर’… गॉल टेस्ट में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? आर अश्विन ने की भविष्यवाणी
FIH हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारत का स्क्वाड
- गोलकीपर: सूरज करकेरा, मोहित एचएस.
- फॉरवर्ड: सुखजीत सिंह, मंदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक.
- डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, संजय, यशदीप सिवाच, सुमित.
- मिडफील्डर: आदित्य अर्जुन लालगे, हार्दिक सिंह, राजिंदर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, मनप्रीत सिंह, नीलकंठ शर्मा.
कहां देख पाएंगे हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के मैच?
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 15 अगस्त से 30 अगस्त के बीच होने वाला है. इस बड़े टूर्नामेंट के सभी मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा जियोहॉटस्टार पर भी मैच को लाइव देखा जा सकेगा.
ये भी पढ़ें:- IPL से 2 साल का बैन, फिर भी वापसी के लिए तैयार हैं हैरी ब्रूक, जानिए कब खत्म होगी सजा
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines