Hockey World Cup 2026 Live Streaming: नीदरलैंड्स और बेल्जियम की संयुक्त मेजबानी में आज यानी 15 अगस्त से हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने जा रहा है. टूर्नामेंट के पहले दिन भारतीय मेंस हॉकी टीम भी अपने अभियान की शुरुआत करेगी. भारतीय टीम लंबे समय से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. भारत ने राजगीर में हुए 2025 एशिया कप का खिताब जीतकर हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया है.
भारत को पूल-डी में जगह मिली है, जिसमें उसके साथ इंग्लैंड के अलावा वेल्स और पाकिस्तान की टीम शामिल है. ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान के बीच भी हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलने वाला है. तो चलिए जानते हैं आप हॉकी वर्ल्ड कप के भारत के मुकाबले कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
कब और कहां खेले जाएंगे भारत के मुकाबले?
पहली बार मेंस और वुमेंस हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन एक साथ किया जा रहा है. इस बार वर्ल्ड कप में 16-16 टीमें हिस्सा ले रही हैं. भारतीय मेंस हो टीम को पूल-डी में रखा गया है. इस ग्रुप में भारत के अलावा इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स की टीमें हैं. भारत को ग्रुप स्टेज में तीन मुकाबले खेलने हैं, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला मुकाबला सबसे ज्यादा रोमांचक रहने की उम्मीद है. ग्रुप स्टेज में भारत अपने तीनों मुकाबले नीदरलैंड्स के वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेलेगा.
- पूल A: नीदरलैंड्स, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, जापान
- पूल B: बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस, मलेशिया
- पूल C: ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका
- पूल D: भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान, वेल्स
भारतीय मेंस हॉकी टीम का पूरा शेड्यूल
भारतीय टीम हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के पूल स्टेज में अपना पहला मुकाबला 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ खेलेगी. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा. इसके बाद 17 अगस्त को भारत का सामना इंग्लैंड से होगा, जो शाम 6:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, टीम इंडिया 19 अगस्त को अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ेगी. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से खेला जाएगा.
- 15 अगस्त: भारत बनाम वेल्स – शाम 4:30 बजे
- 17 अगस्त: भारत बनाम इंग्लैंड – शाम 6:30 बजे
- 19 अगस्त: भारत बनाम पाकिस्तान – शाम 6:30 बजे
भारत में कहां देखें लाइव मुकाबले?
भारत में हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबलों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं, फैंस जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट के जरिए मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे.
ये भी पढ़ें- मैच के दौरान गर्लफ्रेंड से बात कर रहा था क्रिकेटर, BCCI ने उठाया कड़ा एक्शन, लगने वाला था 2 साल का बैन
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत का स्क्वॉड
गोलकीपर: मोहित एचएस, सूरज करकेरा.
डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच.
मिडफील्डर: हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलकांत शर्मा, विवेक सागर प्रसाद, राजविंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालगे.
फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा.
ये भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? सरफराज खान बैठ सकते हैं बाहर
संबंधित खबरें
फ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
35 mins agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
40 mins ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
2 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
3 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
5 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines