BAN vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों बांग्लादेश दौरे पर है, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. 16 मई से दूसरा टेस्ट मैच खेल जा रहा है. पहले मैच में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था. पाक टीम सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही है. दूसरे मैच के दूसरे दिन पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और कोच उमर गुल के बीच कहासुनी हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
शाहिन अफरीदी और उमर गुल के बीच गर्माया माहौल
पहला मैच हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने कुछ बदलाव किए और शाहीन अफरीदी को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया. दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन जब पाकिस्तानी टीम बैटिंग कर रही थी. तब उस दौरान अफरीदी को बल्लेबाजों के पास पानी के बहाने मैसेज पहुंचाने के लिए कहा गया. इसके बाद गुल अफरीदी के पास पहुंचते हैं और कुछ और मैसेज देने के लिए बोलते हैं. तभी अफरीदी कोच गुल का हाथ झटककर आगे बढ़ जाते हैं. उनका रिएक्शन देखकर ऐसा लग रहा था कि तेज गेंदबाज गुल की बात सुनने के लिए तैयार नहीं था. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें: PBKS vs RCB: लगातार छठी हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान, अब क्या करेंगे सरपंच साहब
ऐसा है मैच का हाल
बांग्लादेश ने पहली पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास की शतकीय पारी के दम पर 77 ओवर में 278 रन बनाए थे. दास ने 159 गेंदों में 126 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी, जिसके जवाब में उतरी पाकिस्तान 57.4 ओवर में 232 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन पहली पारी में बाबर आजम ने बनाए थे. उन्होंने 84 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली थी. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश 26.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना चुकी है. बांग्लादेश के पास 156 रनों की बढ़त है.
ये भी पढ़ें: दशक के सबसे सफल बल्लेबाज बने बाबर आजम, 9000 रनों का आंकड़ा पार
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों में पलट दिया मैच
19 mins agoदूसरे टी20 में बने 5 बड़े रिकॉर्ड, इन खिलाड़ियों ने अपने नाम की उपलब्धि
30 mins agoतिलक-नीतीश का बड़ा कारनामा, तोड़ा पठान भाइयों का 17 साल पुराना रिकॉर्ड
49 mins agoगंभीर का गुरुमंत्र पड़ा न्यूजीलैंड पर भारी, तिलक वर्मा ने खोला बड़ा राज
54 mins agoतिलक वर्मा समेत 3 भारतीयों ने पलटा मैच, सैंटनर भी हुए कायल
1 hr agoतिलक वर्मा बने T20 में भारत के नए 'चेज मास्टर', हैरान कर देंगे आंकड़े
1 hr agoफिन एलन ने हवा में उड़कर बचाया छक्का, डेरिल मिचेल ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच
2 hrs agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब और कहां होगी टक्कर
2 hrs agoहार हुए मैच में मिचेल सेंटनर ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास
2 hrs ago11 साल बाद WWE दिग्गज ने रिंग में वापसी कर मचाई तबाही
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines