VIDEO: शाहीन अफरीदी और कोच के बीच गर्मा-गर्मी, मैदान पर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शाहीन अफरीदी और कोच उमर गुल के साथ कहासुनी हो गई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Cricket News - 2026-05-17T222221.966
विज्ञापन

BAN vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों बांग्लादेश दौरे पर है, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. 16 मई से दूसरा टेस्ट मैच खेल जा रहा है. पहले मैच में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था. पाक टीम सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही है. दूसरे मैच के दूसरे दिन पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और कोच उमर गुल के बीच कहासुनी हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

शाहिन अफरीदी और उमर गुल के बीच गर्माया माहौल

पहला मैच हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने कुछ बदलाव किए और शाहीन अफरीदी को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया. दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन जब पाकिस्तानी टीम बैटिंग कर रही थी. तब उस दौरान अफरीदी को बल्लेबाजों के पास पानी के बहाने मैसेज पहुंचाने के लिए कहा गया. इसके बाद गुल अफरीदी के पास पहुंचते हैं और कुछ और मैसेज देने के लिए बोलते हैं. तभी अफरीदी कोच गुल का हाथ झटककर आगे बढ़ जाते हैं. उनका रिएक्शन देखकर ऐसा लग रहा था कि तेज गेंदबाज गुल की बात सुनने के लिए तैयार नहीं था. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

ऐसा है मैच का हाल

बांग्लादेश ने पहली पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास की शतकीय पारी के दम पर 77 ओवर में 278 रन बनाए थे. दास ने 159 गेंदों में 126 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी, जिसके जवाब में उतरी पाकिस्तान 57.4 ओवर में 232 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन पहली पारी में बाबर आजम ने बनाए थे. उन्होंने 84 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली थी. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश 26.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना चुकी है. बांग्लादेश के पास 156 रनों की बढ़त है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ