PBKS vs DC: पंजाब और दिल्ली में किसका पलड़ा भारी? जानें दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

Punjab Kings vs Delhi Capitals: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है। आइए जानते हैं दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड।

IPL 2025 - 2025-05-23T121228.134

Punjab Kings vs Delhi Capitals: आईपीएल 2025 का कारवां 24 मई को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम पहुंचेगा। जहां पर पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। आखिरी बार जब दोनों टीमें भिड़ी थी तब भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच मैच को रद्द करना पड़ा था। प्लेऑफ की बात करें तो पंजाब अपना झंडा गाड़ चुकी है, जबकि दिल्ली का सफर प्लेऑफ की रेस से खत्म हो गया है। दिल्ली अपने सम्मान की लड़ाई लड़ेगी। ऐसे में आइए जानते हैं दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड?

विज्ञापन

जानें कैसा रहा है हेड टू हेड आंकड़ा?

आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला 34 बार खेला गया है। पंजाब ने 17 मैचों में बाजी मारी है, जबकि दिल्ली के हाथ 16 जीत ही लग पाई है। एक मुकाबला भारत-पाकिस्तान तनाव की वजह से इस सीजन ही रद्द कर दिया गया था। पंजाब और दिल्ली के बीच खेले गए मुकाबले में पंजाब का हाईएस्ट स्कोर 202 है, जबकि दिल्ली का उच्चतम स्कोर 231 है।

विज्ञापन

साल 2024 में दोनों टीमों के बीच एक बार भिड़ंत हुई थी, जिसमें पंजाब ने दिल्ली को 4 विकेट से हराया था। वहीं आखिरी पांच मुकाबले की बात करें तो दिल्ली का पलड़ा ज्यादा भारी है। दिल्ली ने 3 जीत हासिल की है, जबकि पंजाब को 2 जीत मिली है।

विज्ञापन

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, विशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश इंगलिस, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, पायला अविनाश, सूर्यांश शेडगे, मुशीर खान, हरनूर पन्नू, आरोन हार्डी, प्रियांश आर्य, अजमतुल्लाह उमरजई।

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, लोकेश राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, समीर रिजवी, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दुष्मंता चमीरा, फाफ डु प्लेसी, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल और माधव तिवारी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ