Harshit Rana: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज की शुरुआत 13 जुलाई यानी आज से होने जा रही है. धर्मशाला में पहला एकदिवसीय मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के स्क्वाड को लेकर चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है. चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट ने इस वनडे सीरीज के बीच दिल्ली के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा को स्क्वाड में शामिल करने का निर्णय लिया है. इसके पीछे एक चौंकाने वाला कारण भी सामने आया है.
IND vs AFG सीरीज के बीच टीम में शामिल होंगे हर्षित राणा!
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं ने हर्षित राणा को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच से पहले टीम इंडिया से जुड़ने के लिए कहा है. राणा T20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले चोटिल होने के कारण बाहर हो गए थे और इसके बाद से क्रिकेट से दूर हैं. टीम मैनेजमेंट उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के माहौल में वापस लाने की कोशिश कर रही है.
ये भी पढ़ें:- वुमेंस T20 World Cup: विराट कोहली की फैन के तूफानी शतक से जीती इंग्लैंड, पहले मैच में श्रीलंका को 87 रन से रौंदा
हर्षित राणा BCCI के CoE में बिता रहे समय
हर्षित राणा चोटिल होने के कारण IPL 2026 नहीं खेल पाए थे लेकिन उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए चुना गया. हर्षित ने इस श्रृंखला से पहले एक भी मैच नहीं खेला है और इसी वजह से उन्हें बीच वनडे सीरीज टीम में शामिल करने का फैसला किया गया है.
BCCI के सोर्स ने हर्षित की चोट से रिकवरी पर कहा, ‘हर्षित राणा वनडे स्क्वाड में पहले शामिल हो जाते लेकिन उन्हें CoE में अधिक अभ्यास की जरूरत थी. हर्षित राणा हर दिन 9-10 ओवर फेंक पा रहे हैं. वो अपनी बल्लेबाजी पर भी मेहनत कर रहे हैं और CoE द्वारा वो 17 जून तक क्लियर हो जाएंगे. इसके बाद वो सीधे चेन्नई के लिए रवाना होंगे.’
हार्दिक पांड्या का कौन होगा रिप्लेसमेंट?
हार्दिक पांड्या को क्वाड्रिसेप्स में चोट आई और इसी वजह से वो वनडे सीरीज से बाहर हो गए. फैंस की नजर उनके रिप्लेसमेंट पर थी लेकिन TOI की रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया के स्क्वाड में कोई बदलाव नहीं होगा. मैनेजमेंट बिना किसी रिप्लेसमेंट के आगे बढ़ना चाहती है.
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: डेब्यू से पहले टूटा दुखों का पहाड़, पिता के निधन के बाद घर लौटा अफगान क्रिकेटर
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
19 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
41 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines