वुमेंस T20 World Cup: विराट कोहली की फैन के तूफानी शतक से जीती इंग्लैंड, पहले मैच में श्रीलंका को 87 रन से रौंदा

England Defeated Sri Lanka: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में इंग्लैंड ने तबाही मचाई. विराट कोहली की फैन के जोरदार अर्धशतक के दम पर इंलिश महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर धमाकेदार आगाज किया.

England Defeated Sri Lanka

इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराया (Image Credit: ICC Video Screenshot)

England Defeated Sri Lanka: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का धमाकेदार अंदाज में आगाज हुआ है. ग्रुप B में मेजबान इंग्लैंड का पहले मुकाबले में सामना श्रीलंका टीम से हुआ. इंग्लैंड की महिला टीम का इस मैच में पूरी तरह दबदबा रहा और उन्होंने एकतरफा तरीके से श्रीलंकाई टीम को पराजित कर दिया है. बिर्मिंघम में हुए इस मुकाबले में विराट कोहली की फैन और इंग्लैंड की धाकड़ बल्लेबाज डैनी वाइट का जोरदार शतक भी आया. इंग्लैंड को इस टूर्नामेंट में जोरदार शुरुआत दिलाने में डैनी की बड़ी भूमिका रही.

विज्ञापन

डैनी वाइट ने पहली पारी में जड़ा शतक

इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करने उतरी. एमी जोन्स और डैनी वाइट-हॉज ने टीम को शानदार शुरुआत दी. उनके बीच 135 रनों की शानदार साझेदारी देखने को मिली. 14वें ओवर में मालकी मदारा की गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में जोन्स अपना विकेट गंवा बैठीं. उनकी 53 रन की शानदार पारी का अंत हुआ.

विज्ञापन

डैनी वाइट ने इसके बाद नैट साइवर-ब्रंट के साथ मिलकर शानदार साझेदारी की. डैनी ने 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शानदार चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया. उन्होंने 62 गेंदों में 105 रन बनाए, वहीं नैट ने 22 गेंदों में 46 रन की बेहतरीन पारी खेली. इसी के दम पर इंग्लिश महिला टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 219 रन बनाए.

श्रीलंकाई टीम रन चेज में हुई फेल

220 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं था. श्रीलंकाई महिला टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही. उन्होंने पावरप्ले के अंदर ही 3 विकेट गंवा दिए थे. हर्षिता समारविक्रमा ने 18 गेंदों में 29 रन बनाए, वहीं नीलाक्षिका सिल्वा ने 33 गेंदों में 39 रन बनाए.

विज्ञापन

इंग्लैंड की गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई टीम का बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह फेल नजर आया. 132 रन पर उनकी टीम ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड की ओर से फ्रेया कैंप ने 4 ओवरों में 4 विकेट झटके, वहीं शार्लेट डीन और सोफी एक्लेस्टोन ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. इंग्लैंड ने 87 रन से उद्घाटन मैच जीता.

ICC वुमेंस वर्ल्ड कप ग्रुप B का पॉइंट्स टेबल

रैंक टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1इंग्लैंड 11002+4.350
–आयरलैंड000000.000
–न्यूजीलैंड000000.000
–स्कॉटलैंड000000.000
–वेस्टइंडीज000000.000
6श्रीलंका 10100-4.350

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ