IND vs AFG सीरीज के बीच अचानक टीम इंडिया में एंट्री लेगा यह धाकड़ गेंदबाज! BCCI के फैसले ने चौंकाया

Harshit Rana: भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का आगाज होने वाला है. इस श्रृंखला के बीच टीम इंडिया के स्क्वाड में एक धाकड़ तेज गेंदबाज की एंट्री होने जा रही है. हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट पर भी अपडेट आया है.

Team India

टीम इंडिया में शामिल होगा स्टार गेंदबाज (Image Credit: AI Generated)

Harshit Rana: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज की शुरुआत 13 जुलाई यानी आज से होने जा रही है. धर्मशाला में पहला एकदिवसीय मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के स्क्वाड को लेकर चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है. चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट ने इस वनडे सीरीज के बीच दिल्ली के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा को स्क्वाड में शामिल करने का निर्णय लिया है. इसके पीछे एक चौंकाने वाला कारण भी सामने आया है.

विज्ञापन

IND vs AFG सीरीज के बीच टीम में शामिल होंगे हर्षित राणा!

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं ने हर्षित राणा को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच से पहले टीम इंडिया से जुड़ने के लिए कहा है. राणा T20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले चोटिल होने के कारण बाहर हो गए थे और इसके बाद से क्रिकेट से दूर हैं. टीम मैनेजमेंट उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के माहौल में वापस लाने की कोशिश कर रही है.

विज्ञापन

हर्षित राणा BCCI के CoE में बिता रहे समय

हर्षित राणा चोटिल होने के कारण IPL 2026 नहीं खेल पाए थे लेकिन उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए चुना गया. हर्षित ने इस श्रृंखला से पहले एक भी मैच नहीं खेला है और इसी वजह से उन्हें बीच वनडे सीरीज टीम में शामिल करने का फैसला किया गया है.

विज्ञापन

BCCI के सोर्स ने हर्षित की चोट से रिकवरी पर कहा, ‘हर्षित राणा वनडे स्क्वाड में पहले शामिल हो जाते लेकिन उन्हें CoE में अधिक अभ्यास की जरूरत थी. हर्षित राणा हर दिन 9-10 ओवर फेंक पा रहे हैं. वो अपनी बल्लेबाजी पर भी मेहनत कर रहे हैं और CoE द्वारा वो 17 जून तक क्लियर हो जाएंगे. इसके बाद वो सीधे चेन्नई के लिए रवाना होंगे.’

हार्दिक पांड्या का कौन होगा रिप्लेसमेंट?

हार्दिक पांड्या को क्वाड्रिसेप्स में चोट आई और इसी वजह से वो वनडे सीरीज से बाहर हो गए. फैंस की नजर उनके रिप्लेसमेंट पर थी लेकिन TOI की रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया के स्क्वाड में कोई बदलाव नहीं होगा. मैनेजमेंट बिना किसी रिप्लेसमेंट के आगे बढ़ना चाहती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ