Harmanpreet Kaur: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो गया. रविवार को लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी खत्म हो गईं और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई. लगातार दूसरे टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद हरमनप्रीत की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं.
सबके मन में यही सवाल है कि टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद क्या हरमनप्रीत से कप्तानी छीन ली जाएगी? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच हारने के बाद भारतीय महिला टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार से भी इस मुद्दे पर सवाल किया गया, जिसका उन्होंने सीधा और साफ जवाब दिया है.
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पर क्या बोले अमोल मजूमदार?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कोच अमोल मजूमदार से पूछा गया कि “क्या आपको लगता है कि हरमनप्रीत कौर कप्तान बनी रहेंगी?” इस सवाल का जवाब देते हुए मजूमदार ने हरमनप्रीत का खुलकर समर्थन किया और साफ कहा कि मेरी राय में उन्हें आगे भी भारतीय महिला टीम की कप्तानी जारी रखनी चाहिए.
मजूमदार ने कहा, “कप्तान कौन होगा, इसका फैसला चयनकर्ताओं का होता है. लेकिन अगर मेरी व्यक्तिगत राय पूछी जाए, तो मेरा जवाब ‘हां’ है. मैं चाहता हूं कि हरमनप्रीत कौर आगे भी भारतीय महिला टीम की कप्तानी करें.” हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि आगे चलकर भारत की गेंदबाजी और फील्डिंग में काफी सुधार की जरूरत है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कैसा रहा हरमनप्रीत का प्रदर्शन?
हरमनप्रीत कौर का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बल्लेबाजी के लिहाज से मिला-जुला रहा. उन्होंने टूर्नामेंट में खेले पांच मैचों की 5 पारियों में 141 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 35.25 और स्ट्राइक रेट 131.77 का रहा. हालांकि, पूरे टूर्नामेंट में वह सिर्फ एक अर्धशतक लगा सकीं. उनका सर्वोच्च स्कोर 56 रन रहा, जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में बनाया.
ये भी पढ़ें- भारत के खिलाफ T20 सीरीज जीत के बाद आयरलैंड को लगा बड़ा झटका! दिग्गज ने अचानक छोड़ा टीम का साथ
ग्रुप स्टेज में 3 जीत के बावजूद नहीं मिली सेमीफाइनल की टिकट
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ग्रुप ए में शामिल थी और उसने अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 64 रन की शानदार जीत के साथ की थी. इसके बाद टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स को 95 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. हालांकि, तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार ने टीम की राह मुश्किल कर दी. इसके बाद भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम ग्रुप मैच में मिली 6 विकेट की हार भारी पड़ गई.
ग्रुप स्टेज के 5 मुकाबलों में भारतीय टीम ने तीन मैच जीते और दो गंवाए. 6 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर रही, जिसके कारण वह लगातार दूसरी बार महिला टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG 1st T20I Live Streaming: स्टार स्पोर्ट्स पर नहीं, इस चैनल पर होगा लाइव टेलीकास्ट, जानें कब और कहां देखें एक्शन
संबंधित खबरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
10 mins agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
28 mins agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
35 mins ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
1 hr ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
2 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines