भारत के खिलाफ T20 सीरीज जीत के बाद आयरलैंड को लगा बड़ा झटका! दिग्गज ने अचानक छोड़ा टीम का साथ
Ireland Cricket Team: आयरलैंड ने रविवार को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज 2-0 से अपने नाम कर इतिहास रचा था. इस ऐतिहासिक जीत के अगले ही दिन आयरलैंड टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के हेड कोच हेनरिक मालन ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है.
Ireland Cricket Team: आयरलैंड क्रिकेट टीम ने रविवार को टीम इंडिया को लगातार दूसरे टी20 मुकाबले में हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली. आयरलैंड ने दूसरे टी20 मैच में 1 रन से जीत हासिल की और पहली बार भारत के खिलाफ सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया. हालांकि, इस ऐतिहासिक जीत के अगले ही दिन आयरलैंड टीम को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, आयरलैंड मेंस क्रिकेट टीम के हेड कोच हेनरिक मालन ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है. उन्होंने सोमवार को खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को इस फैसले की जानकारी दी. क्रिकेट आयरलैंड ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है.
आयरलैंड के हेड कोच ने दिया इस्तीफा
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद आयरलैंड के हेड कोच हेनरिक मालन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. 45 वर्षीय मालन पिछले 4 सालों से अधिक समय से आयरलैंड टीम के साथ जुड़े हुए थे और 2022 में उन्हें टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था. मालन के कार्यकाल को आयरलैंड क्रिकेट के सबसे सफल दौरों में से एक माना जा रहा है. उनके नेतृत्व में टीम ने लगातार तीन टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया, इतिहास की पहली तीन टेस्ट जीत दर्ज कीं और इंटरनेशनल लेवल पर कई नए खिलाड़ियों को तैयार किया.
हालांकि, उनका मौजूदा अनुबंध 2027 की शुरुआत तक था, लेकिन मालन का मानना है कि भारत के खिलाफ हाल ही में जीती गई ऐतिहासिक टी20 सीरीज के बाद पद छोड़ने का यही सही समय है. उनका मानना है कि नए मुख्य कोच को अगस्त में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से टीम के साथ काम शुरू करने का पर्याप्त अवसर मिलेगा. यह सीरीज 2027 विश्व कप क्वालीफायर की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है.
'आयरलैंड में बिताया समय हमेशा याद रहेगा' - हेनरिक मालन
हेड कोच के पद से इस्तीफे के अपने फैसले पर हेनरिक मालन ने कहा, "इन खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और पूरे आयरिश क्रिकेट समुदाय के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात रही है. मेरे परिवार और मुझे आयरलैंड में बिताया गया समय हमेशा याद रहेगा."
उन्होंने आगे कहा, "मैदान पर हमने कई यादगार उपलब्धियां हासिल कीं. मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड में ऐतिहासिक जीत, अबू धाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ पहली टेस्ट जीत, बेलफास्ट में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहली घरेलू टेस्ट जीत और हाल ही में भारत के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज जीत हमारे लिए गर्व के पल हैं. इसके अलावा पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों को हराने के साथ-साथ हमने लगातार यह साबित किया कि हम दुनिया की किसी भी टीम को चुनौती देने की क्षमता रखते हैं."
गैरी विल्सन बने आयरलैंड के नए हेड कोच
गैरी विल्सन को आयरलैंड मेंस टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है. 40 वर्षीय विल्सन ने अपने शानदार 15 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में आयरलैंड के लिए 292 मैच खेले और 2020 में संन्यास ले लिया था. विल्सन 30 साल से भी ज्यादा समय बाद आयरलैंड मेंस टीम के पहले आयरिश मूल के हेड कोच हैं. उनसे पहले जॉन विल्स थे.
Ireland Cricket Team: आयरलैंड क्रिकेट टीम ने रविवार को टीम इंडिया को लगातार दूसरे टी20 मुकाबले में हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली. आयरलैंड ने दूसरे टी20 मैच में 1 रन से जीत हासिल की और पहली बार भारत के खिलाफ सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया. हालांकि, इस ऐतिहासिक जीत के अगले ही दिन आयरलैंड टीम को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, आयरलैंड मेंस क्रिकेट टीम के हेड कोच हेनरिक मालन ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है. उन्होंने सोमवार को खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को इस फैसले की जानकारी दी. क्रिकेट आयरलैंड ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है.
आयरलैंड के हेड कोच ने दिया इस्तीफा
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद आयरलैंड के हेड कोच हेनरिक मालन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. 45 वर्षीय मालन पिछले 4 सालों से अधिक समय से आयरलैंड टीम के साथ जुड़े हुए थे और 2022 में उन्हें टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था. मालन के कार्यकाल को आयरलैंड क्रिकेट के सबसे सफल दौरों में से एक माना जा रहा है. उनके नेतृत्व में टीम ने लगातार तीन टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया, इतिहास की पहली तीन टेस्ट जीत दर्ज कीं और इंटरनेशनल लेवल पर कई नए खिलाड़ियों को तैयार किया.
---विज्ञापन---
हालांकि, उनका मौजूदा अनुबंध 2027 की शुरुआत तक था, लेकिन मालन का मानना है कि भारत के खिलाफ हाल ही में जीती गई ऐतिहासिक टी20 सीरीज के बाद पद छोड़ने का यही सही समय है. उनका मानना है कि नए मुख्य कोच को अगस्त में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से टीम के साथ काम शुरू करने का पर्याप्त अवसर मिलेगा. यह सीरीज 2027 विश्व कप क्वालीफायर की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है.
‘आयरलैंड में बिताया समय हमेशा याद रहेगा’ – हेनरिक मालन
हेड कोच के पद से इस्तीफे के अपने फैसले पर हेनरिक मालन ने कहा, “इन खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और पूरे आयरिश क्रिकेट समुदाय के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात रही है. मेरे परिवार और मुझे आयरलैंड में बिताया गया समय हमेशा याद रहेगा.”
---विज्ञापन---
उन्होंने आगे कहा, “मैदान पर हमने कई यादगार उपलब्धियां हासिल कीं. मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड में ऐतिहासिक जीत, अबू धाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ पहली टेस्ट जीत, बेलफास्ट में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहली घरेलू टेस्ट जीत और हाल ही में भारत के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज जीत हमारे लिए गर्व के पल हैं. इसके अलावा पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों को हराने के साथ-साथ हमने लगातार यह साबित किया कि हम दुनिया की किसी भी टीम को चुनौती देने की क्षमता रखते हैं.”
गैरी विल्सन बने आयरलैंड के नए हेड कोच
गैरी विल्सन को आयरलैंड मेंस टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है. 40 वर्षीय विल्सन ने अपने शानदार 15 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में आयरलैंड के लिए 292 मैच खेले और 2020 में संन्यास ले लिया था. विल्सन 30 साल से भी ज्यादा समय बाद आयरलैंड मेंस टीम के पहले आयरिश मूल के हेड कोच हैं. उनसे पहले जॉन विल्स थे.
हिंदी न्यूज़/खेल/क्रिकेट/भारत के खिलाफ T20 सीरीज जीत के बाद आयरलैंड को लगा बड़ा झटका! दिग्गज ने अचानक छोड़ा टीम का साथ
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.