IND vs ENG 1st T20I Live Streaming: टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया पहली बार टी20 सीरीज में खेलने के लिए उतरी थी. एक लंबे इंतजार के बाद टीम को टी20 सीरीज में हार मिली है. श्रेयस अय्यर के पास खुद को साबित करने के लिए इंग्लैंड के दौरे पर मौका होगा. टीम इंडिया ने साल 2014 के बाद से इंग्लैंड के खिलाफ एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं इन दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा. इस बार सीरीज का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर नहीं होगा.
ENG vs IND 1st T20I: इंग्लैंड और भारत के बीच पहला टी20 कब खेला जाएगा?
टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 1 जुलाई से होने जा रही है. पहला टी20 मैच भारतीय समय के अनुसार रात 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. इसके आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर टॉस के लिए उतरेंगे.
Team India ka intent clear hai.😏
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) June 28, 2026
England mein sirf jeetna nahi…
dhulai bhi karni hai. 🔥
Watch #ENGvIND from 1st July, LIVE on Sony Sports Network TV channels 📺#SonySportsNetwork #MamlaPersonalHai pic.twitter.com/ByUz43dPDs
India vs England 1st T20I: इंग्लैंड और भारत के बीच पहला टी20 कहां खेला जाएगा?
इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रिवरसाइड ग्राउंड चेस्टर-ले-स्ट्रीट के मैदान पर खेला जाएगा.
IND vs ENG 1st T20I Live Streaming: इंग्लैंड और भारत के बीच पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच इस मैच को अगर फैंस लाइव देखना चाहते हैं तो सेनी नेटवर्क की तरफ रुख करना होगा. टीवी पर इस मैच को सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर लाइव देख सकते हैं तो वहीं ओटीटी पर सोनी लिव ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी.
इंग्लैंड और भारत दोनों टीमों के फुल स्क्वाड
India Full Squad
टीम इंडिया – श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, और वैभव सूर्यवंशी
England Full Squad
इंग्लैंड – हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सॉनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड.
ये भी पढ़िए- गंभीर ‘राज’ में टीम इंडिया को इन 5 मौकों पर होना पड़ा शर्मसार, आयरलैंड सीरीज में भी बना अनचाहा रिकॉर्ड









