---विज्ञापन---

IND vs AUS: फाइनल में पहुंचने के बाद हरमनप्रीत कौर ने दिया बड़ा बयान, इस खिलाड़ी को बताया जीत का असली हीरो

Harmanpreet Kaur: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला विश्व कप 2025 का सेमीफाइनल मैच खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने इतिहास रचा और फाइनल का टिकट कटा लिया. भारत ने 5 विकेट से जीत हासिल की और ऑस्ट्रेलिया को चारों खाने चित कर दिया. इस मैच के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ा बयान दिया है.

---विज्ञापन---

Harmanpreet Kaur: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला विश्व कप 2025 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था. इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी के दमपर ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया. भारत ने विश्व कप के इतिहास का सबसे बड़ा रनचेज भी किया. जीत के बाद हरमनप्रीत कौर काफी भावुक हो गईं. मैच के बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया है.

मैच के बाद हरमनप्रीत कौर ने दिया बड़ा बयान

मैच के बाद हरमनप्रीत कौर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हां, मुझे वाकई बहुत गर्व है. मेरे पास खुद को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं, लेकिन मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हू. इस बार आप हमें खेल रहे हैं जिसके लिए हम इतने सालों से कड़ी मेहनत कर रहे हैं. यह आश्चर्यजनक है. मैं इस पर विश्वास नहीं कर सकता. वास्तव में गर्व है और हमें यह विश्वास है कि प्रत्येक खिलाड़ी किसी भी समय, किसी भी स्थिति में कोई भी मैच जीत सकता है. हमने इस टूर्नामेंट में कुछ गलतियां कीं, लेकिन अंत में हम अपनी गलतियों से सीख रहे हैं और आज वह दिन था जहां हम हर स्थिति में अपने पक्ष में सब कुछ करना चाहते थे.

---विज्ञापन---

जेमिमा को जीत का हीरो बताता हुए उन्होंने कहा कि जेमिमा हमेशा टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहती हैं क्योंकि वह हमेशा बहुत सोच-समझकर खेलती हैं और जिम्मेदारी लेना चाहती हैं और हमें उन पर हमेशा भरोसा रहता है और आज उनकी पारी बहुत खास रही.

बता दें की ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 338 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 48.3 ओवर में 341 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया, भारत की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने 127 और हरमनप्रीत कौर ने 89 रनों की पारी खेली थी.

---विज्ञापन---

2 नवंबर को जंग

सेमीफाइनल में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया अब 2 नवंबर को फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भिड़ेगी. हालांकि लीग स्टेज में साउथ अफ्रीका भारत को शिकस्त दे चुकी है. वनडे विश्व कप 2025 में भारतीय और साउथ अफ्रीका का सामना हुआ था, तब साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 3 विकेट से जीत दिलाई थी.

First published on: Oct 31, 2025 12:11 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola