भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड में हैं. 12 जून से इंग्लैंड में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जाना है. भारतीय टीम का पहला मुकाबला 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ होना है. टीम इंडिया अपनी तैयारियों में जुट गई है. टूर्नामेंट से पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रिपोर्टर की बोलती बंद कर दी. उन्होंने एमएस धोनी के स्टाइल में जवाब दिया है, जो काफी चर्चा में है.
हरमनप्रीत कौर का करारा जवाब
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले आयोजित एक कार्यक्रम में रिपोर्टर ने हरमनप्रीत कौर से सवाल पूछा कि क्या ये आपका आखिरी टी-20 वर्ल्ड कप होगा? इसपर हरमनप्रीत कौर ने मुस्कुराते हुए कहा क्यों? फिर रोपोर्टर ने कहा बस ऐसे ही पूछ रहा था. फिर हरमन ने कहा कि आपको क्या लगता है मुझे रिटायर हो जाना चाहिए? रिपोर्टर ने तुरंत कहा बिल्कुल नहीं. फिर हरमनप्रीत ने कहा कि आप ऐसा सवाल क्यों पूछ रहे हैं. हरमनप्रीत कौर का जवाब सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो गया. इस कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग हरमन का जवाब सुनकर हंसने लगे.
एमएस धोनी से भी एक बार ऐसे ही रिटायरमेंट पर एक रिपोर्टर ने सवाल पूछा था, तब माही ने उस रिपोर्टर को अपने बराबर में बिठाकर हरमन के जैसा ही सवाल जवाब किया था.
ये भी पढ़ें: भारत-अफगानिस्तान टेस्ट में बने 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास
हरमनप्रीत कौर का शानदार करियर
हरमन ने भारत के लिए साल 2009 में डेब्यू किया था. अब तक वह भारत के लिए 7 टेस्ट मैच में 23 की औसत के साथ 230 रन बनाए हैं. इसके अलावा 164 वनडे मैचों में उन्होंने 37.22 की औसत के साथ 4541 रन बनाए हैं. वहीं, 197 टी-20 मैच में उन्होंने 30.18 की औसत के साथ 4075 रन बनाए हैं. हरमन ने भारत को अपनी कप्तानी में पिछले साल ही महिला वनडे विश्व कप जिताया था. इसके अलावा उन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को महिला प्रीमियर लीग में भी खिताब जिताया है. अब भारतीय कप्तान की नजरें महिला टी-20 वर्ल्ड कप पर टिकी हुई हैं.
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
1 hr agoAsian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, चीनी खिलाड़ी को हराकर खत्म किया 12 साल का इंतजार
2 hrs agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
2 hrs agoODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
2 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
3 hrs agoAsian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
5 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
5 hrs agoAsian Games 2026 LIVE: लवलीना ने जीता गोल्ड मेडल, भारतीय मेंस रिकर्व टीम ने जीता सिल्वर
6 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
13 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines