हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MI vs RCB: 'हम मैच जीत सकते थे…' आखिरी गेंद पर मिली हार के बाद हरमनप्रीत कौर ने दिया बड़ा बयान

WPL 2026: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला प्रीमियर लीग 2026 के पहले मैच में आमने सामने हुईं. आरसीबी ने पहले मुकाबले को 3 विकेट से जीता और मुंबई को धूल चटा दी. हार के बाद हरमनप्रीत कौर ने बड़ा बयान दिया है और मुकाबला गंवाने का असली कारण भी बताया है.

विज्ञापन
WPL 2026

MI vs RCB WPL 2026: 9 जनवरी से महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत हो चुकी है. पहला मुकाबला हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस और स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाए थे. इस मैच में हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना का बल्ला नहीं चला. लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने मुकाबला आखिरी गेंद पर अपने नाम कर लिया. हार के बाद हरमनप्रीत कौर ने बड़ा बयान दिया है.

हरमनप्रीत कौर ने दिया बड़ा बयान

आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रन चाहिए थे. आरसीबी की स्टार बल्लेबाज नादिन डी क्लर्क ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई, उन्होंने आखिरी गेंद पर चौका भी जड़ा, जब आरसीबी को जीते के लिए 1 गेंदों में 2 रन बनाने थे.

हार के बाद मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा “हम जानते हैं कि डी क्लर्क में आखिरी ओवर में जितने रन चाहिए उतने बनाने की क्षमता है. हमने बस एक अच्छी गेंद नहीं फेंकी. ऐसा होता है. हमने उन्हें मौके दिए और कभी-कभी बल्लेबाज मजबूत इरादे से आते हैं. हमने उन मौकों को गंवा दिया. हमने यह मैच जीतने के लिए सब कुछ किया, लेकिन आखिरी ओवर में अगर हम एक अच्छी गेंद फेंक पाते, तो हम मैच जीत सकते थे.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- 2 साल बाद विराट कोहली ने उठाया चौंकाने वाला कदम, खास पोस्ट से सोशल मीडिया पर मच गई सनसनी!

ऐसा था मैच का हाल

पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 154/6 रन बनाए थे. टीम की ओर से सजीवन सजना ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 25 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली, जबकि निकोला कैरी ने 29 गेंदों में 40 रन बनाए. इसके अलावा हरमनप्रीत कौर ने 17 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली. जी कमलिनी के बल्ले से 28 गेंदों में 32 रनों की पारी निकली, लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को औसतन शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज ग्रेस हैरिस 12 गेंदों में 25 और स्मृति मंधाना ने 13 गेंदों में 18 रन बनाए. इसके बाद  नादिन डी क्लर्क ने 44 गेंदों में 63 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे. आरसीबी ने 20 ओवर में 157/7 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप पर रोहित शर्मा और विराट कोहली

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola