T20 World Cup: 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो रही है. कुल 20 टीमें टूर्नामेंट में भाग लेंगी. टी-20 वर्ल्ड कप में इस बार रोहित शर्मा, विराट कोहली के अलावा कई सीनियर खिलाड़ी हिस्सा नहीं लेंगे, क्योंकि ये खिलाड़ी संन्यास का ऐलान कर चुके हैं. यहां हम उन 5 खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं, जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाया है.

2 / 6
लिस्ट में पहले नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 15 बार टी-20 वर्ल्ड कप में 50+ स्कोर बनाया है. हालांकि विराट विश्व कप 2024 के बाद टी-20 से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं.

3 / 6
दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने कुल 12 बार मेगा इवेंट में 50+ स्कोर बनाया है. रोहित भी अब टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं.

4 / 6
वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं. उन्होंने 9 बार 50+ स्कोर बनाया है.

5 / 6
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने टी-20 वर्ल्ड कप में 8 बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया है. वह इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं.

6 / 6
श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने 7 बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया है. वह वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं.