MI vs PBKS: लगातार चौथी हार के बाद हार्दिक पांड्या ने दिया बड़ा बयान, कहा-हम पता लगाएंगे…

MI vs PBKS: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के हाथों मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा. पंजाब ने 7 विकेट से मैच जीता और मुंबई को हरा दिया. ये मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी हार थी. हार के बाद हार्दिक पांड्या ने बड़ा बयान दिया है.

Cricket News - 2026-04-16T234522.212
विज्ञापन

Hardik Pandya: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में 16 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया. पंजाब ने सीजन की चौथी जीत हासिल करते हुए अंक तालिका में भी 9 अंक के साथ पहला स्थान हासिल कर लिया. वहीं, मुंबई इंडियंस को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा. हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने हार की असली वजह बताई और अपनी गलतियों पर ध्यान दिया.

हार्दिक पांड्या ने दिया बड़ा बयान

पंजाब किंग्स से हारने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान ने कहा “ईमानदारी से कहूं तो, अभी मेरे पास कहने के लिए ज्यादा कुछ भी नहीं है. मुझे लगता है कि हमें नया प्लान तैयार करने की जरूरत है और देखना होगा कि हमसे कहां चूक हो रही है. क्या ये मेरी पर्सनल कमी की वजह से हो रहा है? क्या ये पूरी टीम की गलती है? या फिर हम सही ढंग से प्लान नहीं कर रहे हैं? हम इसका पता लगाएंगे और देखेंगे कि आगे क्या चीजें करने की जरूरत है. मुझे लगता है कि हमें पंजाब किंग्स को भी श्रेय देना चाहिए. गेंद स्विंग होने लगी. दूसरी पारी में ओस पड़ी और स्थिति पंजाब के लिए थोड़ी बेहतर हुई, इसके बाद भी हमें हार का सामना करना पड़ा.”

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

मुंबई इंडियंस ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 195/6 रन बनाए थे. मुंबई के लिए क्विंटन डी कॉक ने 60 गेंदों में 112 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि नमनधीर ने भी 31 गेंदों में 50 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने 16.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाकर मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया. पंजाब की ओर से सबसे ज्यादा रन प्रभसिमरन सिंह ने बनाए. उन्होंने 39 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली, जबकि श्रेयस अय्यर ने 35 गेंदों में 66 रन बनाए. दोनों खिलाड़ियों ने पंजाब की जीत में अहम योगदान निभाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ