6,0,6,6,4,6, हार्दिक पांड्या की फिर आई सुनामी, एक ओवर में 28 रन जड़ मचाया तहलका

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 19 नवंबर को त्रिपुरा के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

Hardik Pandya

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या इन दिनों सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिस्सा ले रहे हैं। बड़ौदा की ओर से हार्दिक का जलवा देखने को मिल रहा है। लगातार हार्दिक कमाल की पारी खेल रहे हैं। उन्होंने 29 नवंबर को त्रिपुरा के खिलाफ समा बांध दिया और 200 के अधिक स्ट्राइक रेट के साथ रन कूट बड़ौदा को मुकाबला जिता दिया।

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या की तबाही

हार्दिक पांड्या लंबे समय बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल रहे हैं। हालांकि इस सीजन इस खिलाड़ी ने कमाल कर दिया। उन्होंने 23 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली। इस दौरान विस्फोटक ऑलराउंडर ने 3 चौके और 5 छ्क्के अपने नाम किए। पांड्या का स्ट्राइक रेट इस दौरान 204.35 का रहा।

विज्ञापन

बड़ौदा ने 11.2 ओवर में खत्म किया मुकाबला

इस मैच में त्रिपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 109/9 रन बनाए थे। मंदीप सिंह ने 40 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बड़ौदा ने कमाल कर दिया और 52 गेंद शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। बड़ौदा की ओर से सलामी बल्लेबाज मिथलेश पाल ने 24 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली। इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ 47 रन बनाए। जिसकी वजह से बड़ौदा ने 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। बड़ौदा की अगुवाई क्रुणाल पांड्या कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में बड़ौदा शानदा प्रदर्शन कर रही है।

विज्ञापन

लगातार चौथी तूफानी पारी

हार्दिक ने हाल ही में भारत के लिए बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी की थी। इस दौरान दाएं हाथ के खिलाड़ी ने कई अद्भुत शॉट भी खेले थे। वहीं गुजरात के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हार्दिक ने नाबाद 74 रन बनाए थे। इसके अलावा उत्तराखंड के खिलाफ उन्होंने 41 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं तमिलनाडु के खिलाफ हार्दिक ने 69 रन बनाए थे। हार्दिक घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन कर अपनी तैयारियों को आईपीएल 2025 के लिए मुकम्मल करना चाहते हैं।

खबर अपडेट की जा रही है…

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ