Hardik Pandya Natasa Stankovic Divorce Son Agastya Custody: आखिरकार टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का अपनी पत्नी के साथ रिश्ते का खुलासा हो गया है। हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक का रिश्ता टूट गया है। कपल ने इंस्टाग्राम पर अलग होने का ऐलान किया। हार्दिक ने कहा कि उन्होंने 4 साल तक नताशा के साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला लिया है। ये फैसला आपसी सहमति से लिया गया है। क्रिकेटर का कहना है कि हमने इस रिश्ते को बचाने की कोशिश की, लेकिन अब हमारे लिए यही सही है। अब सवाल ये कि हार्दिक-नताशा के अलग होने के बाद बेटे अगस्त्य की कस्टडी किसके पास रहेगी? हार्दिक ने खुद इसका खुलासा किया है।
दोनों मिलकर करेंगे देखभाल
हार्दिक ने अपनी पोस्ट में इस बात का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हम अगस्त्य को पाकर बेहद खुश हैं। हम उसे दुनिया की हर खुशी देने की कोशिश करेंगे। वह हमेशा हमारी जिंदगी का आधार रहेगा। हम दोनों मिलकर उसकी देखभाल करेंगे। पांड्या ने कहा कि हम दोनों फैंस से अपनी प्राइवेसी की उम्मीद करते हैं। गौरतलब है कि अगस्त्य की उम्र 4 साल है। उसका जन्म 30 जुलाई 2021 को हुआ था। आपको बता दें कि हाल ही में नताशा बेटे अगस्त्य के साथ सर्बिया चली गई हैं। उनके घर पहुंचने के बाद ही ये ऐलान हुआ है।
ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक का टूटा रिश्ता, सोशल मीडिया पर किया बड़ा ऐलान
फिलहाल मां के पास रहेगा बेटा
कानून के जानकारों का कहना है कि अगस्त्य की उम्र कम है, इसलिए फिलहाल वह मां के पास ही रहेगा। हार्दिक पांड्या आपसी सहमति या फिर कोर्ट की अनुमति लेकर उनसे मिल सकते हैं। आपको बता दें कि शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी का भी तलाक हो चुका है। ऐसे में उनका बेटा जोरावर फिलहाल मां के पास है। धवन कई बार उनसे वीडियो कॉल पर बातचीत करते नजर आते हैं।
ये भी पढ़ें: नाइट पार्टी, प्रेगनेंसी, फिर शादी जानें कैसे शुरू हुए थी हार्दिक और नताशा की प्रेम कहानी
2012 में मुंबई आईं थीं नताशा
आपको बता दें कि नताशा स्टेनकोविक सर्बिया की मॉडल हैं। उनका जन्म 4 मार्च 1992 को हुआ था। वह 2012 में मुंबई आईं थीं। जहां उन्होंने कुछ विज्ञापनों में काम करना शुरू किया। देखते ही देखते वह नामी मॉडल बन गईं। वह सत्याग्रह फिल्म में नजर आईं। एक्शन-जैक्सन, फुकरे रिटर्न्स, फ्राइडे, डैडी, जीरो जैसी फिल्मों में भी उन्होंने काम किया। झलक दिखला जा और बिग बॉस जैसे शोज में भी उनकी उपस्थिति देखी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, हार्दिक से उनकी मुलाकात एक नाइट क्लब में हुई थी। इसके बाद देखते ही देखते दोनों के बीच रिश्ता मजबूत होता चला गया। दोनों ने 31 मई 2020 को अपने रिश्ते का खुलासा किया। हालांकि कोरोना और लॉकडाउन के कारण वह शादी नहीं कर पाए थे। बाद में उन्होंने 14 फरवरी 2023 को हिंदू रीति-रिवाज से उदयपुर में शादी की।
ये भी पढ़ें: IND vs SL: T20i में ताबड़तोड़ शतक, IPL में 200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, फिर भी नहीं मिला टीम इंडिया में मौका
ये भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सूर्या बने कप्तान, इन खिलाड़ियों को मौका
ये भी पढ़ें: ENG vs WI: जो रूट ने तोड़ा दिग्गज का रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में हासिल किया बड़ा मुकाम
ये भी पढ़ें: ENG vs WI: बेन डकेट ने रचा इतिहास, इंग्लैंड का कोई ओपनर नहीं कर पाया ये कारनामा
ये भी पढ़ें: संन्यास लेने के बाद भी इंग्लैंड की टीम से जुड़े रहेंगे जेम्स एंडरसन, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
4 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
5 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
6 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
6 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
7 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines