हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक का टूटा रिश्ता, सोशल मीडिया पर किया बड़ा ऐलान

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या ने नताशा स्टेनकोविक से अलग होने का ऐलान कर दिया है। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे।

arvind - 2024-07-18T212954.682

Hardik Pandya: भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने चार साल के रिश्ते के बाद पत्नी नताशा स्टेनकोविक से अलग होने की घोषणा कर दी है। महीनों की अटकलों के बाद हार्दिक ने गुरुवार, 18 जुलाई को अपने फैसले का ऐलान किया है।

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर लिखा, चार साल साथ रहने के बाद, नताशा और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने एक साथ कोशिश की और अपना सब कुछ दिया था और हमारा मानना ​​है कि यह हम दोनों के लिए हित में है। यह एक कठिन निर्णय था।’

विज्ञापन

होमटाउन सर्बिया चली गई हैं नताशा स्टेनकोविक

विज्ञापन

इससे पहले नताशा स्टेनकोविक ने सोशल मीडिया पर एक फोटो को शेयर किया था। इस फोटो के बाद ये कन्फर्म हो गया है कि वो अपने होमटाउन सर्बिया चली गई थी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने घर की बालकनी से एक तस्वीर शेयर की थी। इस दौरान उन्होंने कैप्शन में लिखा था,’होम स्वीट होम’।

मुंबई एयरपोर्ट पर बेटे के साथ देखी गई थी नताशा

विज्ञापन

मुंबई एयरपोर्ट पर इससे पहले नताशा को उनके बेटे अगस्त्य के साथ देखा गया था। तब वो एक बैग लेकर जाती हुई दिखाई दे रही थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक सूटकेस की तस्वीर भी पोस्ट की थी.जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वो शायद भारत छोड़ कर जा रही हैं।

बता दें कि हार्दिक पांड्या ने 31 मई, 2020 को नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी। इसके बाद उन्होंने फरवरी 2023 में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। इस साल मई में में दोनों के बीच रिश्तों में फूट की खबर आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ