Hardik Pandya: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 14 नवंबर से होने वाली है. इसके बाद साउथ अफ्रीका 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, जिसका आगाज 30 नवंबर से होने वाला है. वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हार्दिक पांड्या बनने के लिए तैयार हैं. हालांकि इस सीरीज से पहले हार्दिक पांड्या बड़ा टूर्नामेंट खेलने वाले हैं.
हार्दिक पांड्या खेलने वाले हैं बड़ा टूर्नामेंट
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक हार्दिक पांड्या भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली वनडे सीरीज से पहले घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलने वाले हैं. बता दें कि हार्दिक बड़ौदा की ओर से खेलेंगे. बड़ौदा अपना पहला मुकाबला हैदराबाद से 26 नवंबर को खेलेगी. इससे पहले हार्दिक पांड्या एशिया कप 2025 में भारतीय टीम का हिस्सा बने थे. हालांकि फाइनल में वह पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाए थे, क्योंकि उन्हें चोट लग गई थी. हार्दिक को इसलिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई 5 मैचों की टी-20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज में नहीं चुना गया था. फिलहाल हार्दिक पांड्या बीसीसीआई के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं. बेंगलुरु से वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलने के लिए हैदराबाद रवाना होंगे.
---विज्ञापन---
3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 30 नवंबर, 3 दिसंबर और 6 दिसंबर को क्रमशः रांची, रायपुर और विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. फिलहाल वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन वनडे और टी-20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या का लौटना लगभग तय है.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की इज्जत बचाने वाले खिलाड़ी को ICC ने दिया बड़ा इनाम, भारत का दबदबा है बरकरार
ऐसा रहा है हार्दिक का हालिया प्रदर्शन
एशिया कप 2025 में हार्दिक ने अपना आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था. इस मैच में उन्होंने 2 रन बनाने के अलावा 1 विकेट हासिल किया. वहीं इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 38 रनों की पारी खेली थी. हालांकि इस मैच में वह विकेट लेने में सफल नहीं हो सके थे.
ये भी पढ़ें: शुभमन गिल नहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का एक्स फैक्टर, सुरेश रैना ने बताई वजह