ICC Ranking

पाकिस्तान की इज्जत बचाने वाले खिलाड़ी को ICC ने दिया बड़ा इनाम, भारत का दबदबा है बरकरार 

ICC Ranking: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच वनडे मुकाबला खेला जा रहा था. जहां पर पाकिस्तान की टीम को एक खिलाड़ी ने अपनी शानदार पारी के दम पर बचाया. उस धमाकेदार पारी के कारण ही आईसीसी की नई रैंकिंग में उनका दबदबा नजर आ रहा है. इस पाकिस्तानी खिलाड़ी के अलावा टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाजों का भी दबदबा वनडे की रैंकिंग में साफ नजर आ रहा है.

ICC Ranking: आईसीसी हर हफ्ते रैंकिंग जारी करती है. जिसमें कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच बीती रात खेले गए मुकाबले का असर आईसीसी के इस हफ्ते की रैंकिंग पर भी साफ दिख रहा है. इस मुकाबले में पाकिस्तान की इज्जत बचाने वाले सलमान अली आगा को रैंकिंग में बहुत बड़ा फायदा हुआ है. हालांकि पाकिस्तानी स्टार बाबर आजम को एक बार फिर से नुकसान हुआ है. जबकि भारतीय दिग्गजों का दबदबा बरकरार है. 

विज्ञापन

सलमान अली आगा को हुआ बड़ा फायदा 

श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज सलमान अली आगा ने नाबाद 105 रनों की पारी खेली. सलमान की इस पारी के कारण ही पाकिस्तान की टीम ने अंत में 6 रनों से मैच जीत लिया. जिसके कारण ही उन्हें आईसीसी रैंकिंग में 14 स्थान का फायदा हुआ है. सलमान अली आगा अब 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं. रोहित शर्मा पहले स्थान पर मौजूद हैं. वहीं नंबर 4 पर कप्तान शुभमन गिल बने हुए हैं. 1 स्थान के फायदे के साथ विराट कोहली 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं. श्रेयस अय्यर 9वें स्थान पर नजर आ रहे हैं. 

विज्ञापन

रैंकिंग में और बड़े बदलाव के बारे में जानने के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ