Hardik Pandya Dance With Ananya Panday: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में क्रिकेटर्स ने भी अपना जलवा बिखेरा। शादी में एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर से लेकर हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी पहुंचे थे। इस दौरान सबसे ज्यादा लाइमलाइट में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या रहे। हार्दिक शादी में जमकर डांस करते हुए दिखाई दिए। खासकर बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ पांड्या का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब सोशल मीडिया पर यूजर्स क्रिकेटर रियान पराग के मजे ले रहे हैं।
हार्दिक का अनन्या के साथ डांस, ट्रोल हुए पराग
अनंत अंबानी की शादी में बॉलीवुड हस्तियों के साथ-साथ क्रिकेटर्स भी पहुंचे थे। इस दौरान सब डांस करते हुए दिखाई दिए। हार्दिक पांड्या को अनन्या पांडे के साथ डांस करते हुए देखा गया। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर यूजर्स रियान पराग को ट्रोल कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: चौथे मैच की Playing 11 में हो सकता है बदलाव, डेब्यू के लिए तैयार मैच विनर खिलाड़ी
क्या है पूरा मामला
दरअसल आईपीएल 2024 के दौरान सोशल मीडिया पर रियान पराग की यूट्यूब हिस्ट्री लीक हुई थी। दरअसल रियान यूट्यूब पर लाइव गेम खेल रहे थे, लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान रियान कॉपीराइट फ्री म्यूजिक का तलाख कर रहे थे। इस दौरान गलती से पराग ने अपनी यूट्यूब हिस्ट्री उजागर कर दी थी। जिसमें अनन्या पांडे हॉट जैसी चीजें सर्च की गई थी।
इसको लेकर ही रियान पराग को अब सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। रियान पराग जो फिलहाल जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया के साथ हैं। आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स के लिए रियान ने कमाल का प्रदर्शन किया था जिसके चलते उनको टीम इंडिया में चुना गया था।
ये भी पढ़ें:- Video: सचिन-धोनी से हार्दिक-बुमराह तक, अंबानी की शादी में क्रिकेटर्स की धूम, गौतम गंभीर भी पहुंचे
ये भी पढ़ें:- अनंत अंबानी की शादी में नाचते-नाचते जमीं पर लेटे हार्दिक पांड्या, Video में दिखा देसी अंदाज
संबंधित खबरें
IND vs NZ: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी ने पलटा मैच का रुख
23 mins agoमोहम्मद शमी के टेस्ट से रिटायरमेंट पर BCCI का आया रिएक्शन
29 mins agoछोटे लक्ष्य के बाद भी क्यों अटकी थीं गिल की सांसें? जीत के बाद किया खुलासा
38 mins agoप्लेइंग इलेवन में नहीं थे मैथ्यू फिशर, फिर भी की गेंदबाजी
1 hr agoहार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
1 hr agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
1 hr agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
2 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
2 hrs agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines