IND vs ZIM: चौथे मैच की Playing 11 में हो सकता है बदलाव, डेब्यू के लिए तैयार मैच विनर खिलाड़ी

Zimbabwe vs India 4th T20I: टीम इंडिया आज जिम्बाब्वे के साथ सीरीज का चौथा टी20 मैच खेलने वाली है। चौथे मैच की प्लेइंग इलेवन में कप्तान शुभमन गिल एक बदलाव कर सकते हैं। मैच विनर खिलाड़ी को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

IND vs ZIM

Zimbabwe vs India 4th T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का चौथा मैच आज खेला जाएगा। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। तीसरे मैच में कप्तान शुभमन गिल ने प्लेइंग इलेवन में एक-दो नहीं बल्कि चार बदलाव किए थे। वहीं चौथे टी20 मैच से पहले रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि इस मैच की प्लेइंग इलेवन में भी कप्तान गिल एक बदलाव कर सकते हैं।

आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कमाल का प्रदर्शन करने वाले हर्षित राणा को इस मैच में डेब्यू करने का मौका मिला है। आईपीएल 2024 में हर्षित ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया था। जिसके चलते उनको इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया था।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ