IND vs SA: हार्दिक पांड्या ने धर्मशाला में रच दिया इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले पहले भारतीय

Hardik Pandya: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर को खेला जा रहा है. इस मैच में हार्दिक पांड्या ने इतिहास रच दिया. वह अब टी-20 में बड़ा कारनामा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले कोई भी खिलाड़ी इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं कर पाया था.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार्दिक पांड्या

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जा रहा है. इस मैच में भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने इतिहास रच दिया. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक विकेट झटकते ही इतिहास रच दिया. इससे पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी ऐसा कारनामा नहीं कर पाया था.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास

हार्दिक पांड्या ने इस मैच में ट्रिस्टन स्टब्स को अपना शिकार बनाया. इस विकेट के साथ ही वह टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए 100 विकेट और 1 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले भारत के लिए ये कारनामा किसी भी ऑलराउंडर ने नहीं किया था. लेकिन अब पांड्या का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 25 गेंद में 64 रन ठोके, सरफराज खान को अब IPL Mini Auction में मिलेगा ‘धोखा’ या ‘मौका’?

टी-20 में भारत के लिए 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में पांड्या तीसरे नंबर पर हैं. इससे पहले अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह भारत के लिए टी-20 में 100 विकेट झटक चुके हैं.

विज्ञापन

भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया जलवा

14 ओवर में ही साउथ अफ्रीका को छठा झटका लग चुका है. टीम का स्कोर केवल 69 रन ही है. एडेन मार्करम के अलावा कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. सलामी बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक ने 1 और रीजा हेंड्रिक्स ने 0 रन बनाए. इसके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 2 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 9 रनों का योगदान दिया. वहीं, डोनोवन फेरेरा ने 15 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली. खबर लिखे जाने तक हर्षित राणा 2, अर्शदीप सिंह 1, हार्दिक पांड्या 1, वरुण चक्रवर्ती 1 और शिवम दुबे 1 विकेट ले चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ