आखिरकार हार्दिक पंड्या ने रच ही दिया इतिहास, इस मामले में विराट कोहली को छोड़ दिया पीछे

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में हार्दिक ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम इंडिया को मैच जिताया। उन्होंने इस मैच में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Hardik Pandya

Hardik Pandya broke Virat Kohli record: भारत-बांग्लादेश के बीच खेली जा रही 3 मैच की टी-20 सीरीज का पहला मैच रविवार को ग्वालियर में खेला गया था। इस मैच में हार्दिक पंड्या ने भारत की ओर से बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया और टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान निभाया। हार्दिक पंड्या के नाम इस मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई। उन्होंने विराट कोहली को एक मामले में पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन

हार्दिक ने कोहली को छोड़ा पीछे

हार्दिक पंड्या ने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के के साथ मैच खत्म करने का रिकॉर्ड बना लिया है। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ा है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ कीर्तिमान हासिल किया। हार्दिक ने टी-20 इंटरनेशनल में पांचवी बार छक्का लगाकर मैच खत्म कर दिया। उन्होंने विराट को पछाड़ा, जिन्होंने अपने टी-20 करियर में कुल 4 मैच छक्का लगातार जीताए थे।

विज्ञापन

वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने अर्शदीप सिंह को पीछे छोड़ दिया। वह अब भारत की ओर से टी-20 प्रारूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं। अब उनके नाम 87 विकेट हैं, जबकि अर्शदीप के नाम 86 विकेट हैं। युजवेंद्र चहल 96 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं।

विज्ञापन

ऐसा था हार्दिक का प्रदर्शन

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 मैच में हार्दिक ने पहले गेंदबाजी में अपना दम दिखाया। उन्होंने 4 ओवर में 26 रन खर्च कर 1 विकेट झटका। इसके बाद बल्लेबाजी में उन्होंने धमाल मचाया। उन्होंने नाबाद रहते हुए 16 गेंदों में 39 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके के अलावा 2 छक्के निकले। हार्दिक ने अपनी पारी में कई कलात्मक शॉट खेलकर फैंस का दिल भी जीता।

उनकी 243.75 के स्ट्राइक रेट के साथ की गई बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 49 गेंद शेष रहते ही मुकाबला जीत लिया। भारत ने 11.5 ओवर में ही 132/3 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था। भारतीय टीम 3 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ