IND vs SA: फिफ्टी के बाद माहिका शर्मा को हार्दिक पांड्या का फ्लाइंग किस, वायरल हुआ वीडियो

Hardik Pandya girlfriend Mahika Sharma: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जमाया और इसके बाद अपनी गर्लफ्रेंड माहिक शर्मा पर प्यार भी लुटाया, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ.

हार्दिक पांड्या फ्लाइंग किस देते हुए

हार्दिक पांड्या फ्लाइंग किस देते हुए

Hardik Pandya girlfriend Mahika Sharma: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पांचवां मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी की. सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई. इसके बाद तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने तहलका मचाया. हार्दिक ने अर्धशतक पूरा करने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा पर प्यापर भी लुटाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

हार्दिक ने ठोका अर्धशतक

हार्दिक ने इस मैच में ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा और उन्होंने केवल 16 गेंदों में ही अपनी फिफ्टी पूरी की. इस तरह वह भारत की ओर से सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए. भारत की ओर से युवराज सिंह ने 12 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था.

विज्ञापन

इस मैच में हार्दिक पांड्या ने 25 गेंदों में 63 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके के अलावा 5 छक्के अपने नाम किए. इसके अलावा उन्होंने 252 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की. उन्होंने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों को चारों खाने चित कर दिया.

माहिका शर्मा पर लुटाया प्यार

अर्धशतक पूरा करने के बाद हार्दिक पांड्या का सेलिब्रेशन काफी वायरल हुआ. उन्होंने फ्लाइंग किस देकर सुर्खियां बिखेरी. हार्दिक ने स्टैंड में खड़ी माहिका शर्मा को फ्लाइंग किस किया. इसके बाद गर्लफ्रेंड माहिका ने भी उन्हें फ्लाइंग किस दिया. हार्दिक ने कुछ महीने पहले ही माहिका के साथ अपने रिलेशनशिप को आधिकारिक किया था.

विज्ञापन

भारत ने बनाया विशाल स्कोर

हार्दिक पांड्या के अलावा संजू सैमसन ने 22 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली. इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 34 रन बनाए. वहीं, तिलक वर्मा ने 42 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली. इस तरह भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ